खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच 12-16 सप्ताह के अंतराल को लेकर एक तरफ सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वैक्सीन बनाने वाली मातृ कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत में कोविशील्ड के बीच तीन महीने के अंतर को सही ठहराया है। एस्ट्राजेनेका टीके के क्लीनिकल परीक्षण के मुख्य जांचकर्ता ने कहा कि एक खुराक द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा का स्तर टीका लगवाने के बाद दूसरे और तीसरे महीने में काफी बढ़ जाता है।

 

बीते दिनों एक इंटरव्यू में प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि भारत और ब्रिटेन की अलग-अलग परिस्थितियां और क्लाइमेट है। इसलिए दोनों देशों में टीकाकरण नीति की तुलना नहीं की जा सकती है। ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के निदेशक पोलार्ड ने कहा कि एक टीकाकरण नीति का लक्ष्य जल्द से जल्द अधिक संख्या में लोगों को टीके की कम से कम खुराक देना होता है । भारत में जो नीति अपनाई गई है,  वह सही है।

 

ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुरक्षा तय होना जरूरी
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में बाल चिकित्सा संक्रमण और प्रतिरक्षा के प्रोफेसर और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के निदेशक पोलार्ड ने कहा कि एस्ट्राजेनेका एक खुराक वाले टीके पर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की कमी को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों के लिए सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करना ज्यादा बेहतर है और भारत के दृष्टिकोण में कम संख्या में लोगों के लिए बेहतर स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के बजाय ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुरक्षा तय हो यह जरूरी है।

 

यह भी देखे:-

ब्रिटेन में हिंदुओं पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए विहिप ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लिख...
असली दांतो का भी इलाजोप्रान्त पुनः प्रत्यारोपण संभवः पदमश्री डाॅ0 अनिल काॅहली”
जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत
कोरोना नियंत्रण : यूपी में बीते 24 घंटे में एक हजार से भी कम हुए कोरोना के मामले
प्रकाश इंस्टिट्यू में फ्रेशर पार्टी, अभिजीत बने मिस्टर फ्रेशर तो कनिका को मिस फ्रेशर का खिताब
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
Redmi Note 10 Pro की पहली सेल आज, 1 हजार रुपये की छूट पर खरीदें फोन
जेवर एयरपोर्ट पर जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 10-10 हजार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार
शुभ महापर्व शुभ धनतेरस, शुभ दीपोत्सव दीपावली, पितृ अमावस्या, गोवर्धन, भाई दूज की बहुत -बहुत हार्दिक ...
प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष ने दिया ये निर्देश
करवा चौथ पर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार हुए गुलजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की हो रही चांद...
PM Narendra Modi in Varanasi: वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री - काशी का श्रृंगार 'रुद्राक्ष' के बिना अ...
जयनगर से पीएम मोदी ने बांग्लादेश यात्रा समेत दीदी के Cool Cool वाले बयान पर दिया जवाब, बोले- बंगाल म...
बिहार: गया के विष्णुपद मंदिर में हुई अनोखी शादी, दूल्‍हा-दुल्‍हन ने सात फेरों के पहले लिया कोरोना का...
कल का पंचांग, 22 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन