भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में अलर्ट, गंगा और अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर

ऋषिकेश: तेज बारिश की वजह से उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी हिस्सों से लेकर मैदान तक में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। पिथौरागढ़ से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी होने के साथ ही तटीय क्षेत्र से लोगों को हटाया जाने लगा है। चमोली और श्रीनगर में भी अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया। रुद्रप्रयाग में भी ये दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

पिथौरागढ़ जिले में काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने के बाद अधिकारियों को उसके किनारे बसे गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा कि नदी 889.60 मीटर पर बह रही है, जबकि उसका खतरे का निशान 890 मीटर पर है।

धारचूला से झूलाघाट के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश देने के अलावा सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

यह भी देखे:-

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान
गुरुग्राम : 13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी त...
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व संघर्ष एवं कर्मठता की प्रेरणा देता है : मास्टर
दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत, पुलिस ने यूपी गेट पर NH-24 की एक लेन खोली
टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
सांसद मौत मामले में नया मोड़: मोबाइल कॉल लॉग से खुलासा, मौत से पहले पत्नी के अलावा इस शख्स से की थी ...
राम लीला मैदान पर जुटे सरकारी कर्मचारी, पेंशन योजना बहाल करने की मांग
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पहुंचेगी चरम पर; SBI रिपोर्ट में चेतावनी
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहित भाटी को मिल रहा है समर्थन 
Bengal Election: ममता ने बिहारियों को कहा गुंडा तो तेजस्वी चुप, राजनीति गरमाई तो लालू भी आए याद
कल का पंचांग, 19 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ICC T20 World Cup- बीसीसीआइ व आइसीसी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
पूर्व दिगंता फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
IHE 2024 के सफल समापन से IHE 2025 का लक्ष्य निर्धारित