मिल्खा सिंह को याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, बोले- आप हमेशा जीवित रहेंगे

भारत के महान धावक और ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का शुक्रवार 18 जून को निधन हो गया। मिल्खा सिंह 91 साल के थे और उनके नाम कई रेकॉर्ड्स दर्ज हैं। मिल्खा के निधन पर बॉलिवुड स्टार्स ने भी दुख जताया है। मिल्खा के निधन पर उनकी बायॉपिक ‘भाग मिल्खा भाग‘ (Bhaag Milkha Bhaag) करने वाले फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर लिखा है। इस नोट के साथ फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।

फरहान ने अपने नोट में लिखा, ‘बेहद प्रिय मिल्खा जी, मैं मन अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप नहीं रहे। शायद यह मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आपसे सीखने को मिला। वही जिद जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता। और सच यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे।’

फरहान ने आगे लिखा, ‘आपने एक विचार एक सपने को सामने रखा। आपने बताया कि कैसे मेहनत, ईमानदारी और लगन से कैसे कोई इंसान आसमान की बुलंदियों को छू सकता है। आपने हम सभी की जिंदगियों को छुआ है। जो भी लोग आपको एक पिता और एक दोस्त के रूप में जानते हैं उनके लिए यह एक आशीर्वाद की तरह था और जो लोग नहीं जानते उनके लिए आप हमेशा एक प्रेरणा स्रोत और सफलता में विनम्रता के प्रतीक बने रहेंगे। मैं आपको दिल से चाहता हूं।

फरहान अख्तर के अलावा अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, शाहरुख खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन, मधुर भंडारकर, अंगद बेदी, जावेद जाफरी, नेहा धूपिया, राहुल बोस जैसे कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

यह भी देखे:-

UP Kanwar Yatra 2021 Guideline: जरूरी होगी RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट, CM योगी ने निर्णय लेने के दिए निर्...
शारदा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की टॉपर मेधावी छात्रा रीतिका रौसा को किया सम्मानित
मोबाइल कंपनी में भी कोरोना ने दी दस्तक , आधा दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
ओवैसी ने मांगी सुरक्षा: लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हो सकती है
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम, कोरोना के चलते प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा त्योहार
एडीजे बनने पर गोल्डन फेडरेशन ने किया सम्मान
दिल्ली: छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट, सफदरजंग ...
ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर- ऑटो में भिड़ंत इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, आज 21 नए लोगो की रिपार्ट आयी पॉजिटिव
आई. टी. एस. इन्जीनियरिंग कालेज : विश्व आहार दिवस पर नवादा गाँव में भोजन वितरित किया
कोरोना: आज प्रधानमंत्री की बैठक आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ. संक्रमण के बढ़ते मामलों पर होग...
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
अनिल अंबानी को नहीं मिला बड़े भाई का सहारा
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना