महान एथलीट ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन, PM Modi ने भावुक संदेश से दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना के पीड़ित के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत में सुधार हुई थी लेकिन अचानक से ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ हुई और देर रात इस महान हस्ति के निधन की खबर आई।

पीटीआइ के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मिल्खा सिंह ने आखिरी सांस ली। 91 साल के मिल्खा 17 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भारत के इस महान धावक को दुनियाभर में फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ में सबसे पहला गोल्ड मेडल जीतने का कमाल मिल्खा जी ने ही किया था। इसके अलावा एशियन गेम्स में इस महान धावक के नाम चार गोल्ड मेडल भी थे। ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने से चूके मिल्खा को भारत के सबसे महान और चमकदार एथलीट के तौर पर जाना जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही मिल्खा सिंह के बेहतर स्वास्थ की कामना की थी। उन्होंने कहा था कि ओलंपिक जाने वाली टीम के आपके आशीर्वाद की जरूरत है। शुक्रवार देर रात पीएम ने इस महान हस्ति के निधन की खबर पर शोक जताया और परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।

यह भी देखे:-

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
कोरोना : मृतक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे सम्बन्धी सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
Trade Fair 2023 : प्रगति मैदान में शुरू हुआ अब तक सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
कांग्रेस प्रत्याशी दादरी दीपक भाटी चोटीवाला ने किया जनसंपर्क, किसानों व युवाओं के लिए किए ये वायदे
ग्रेनो के इन HIGHWAY पर बंद हुई शराब की दुकान
साया ज़िऑन सोसायटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन का पहले चरण का काम पूर्ण
नेफोमा ने रखा बायर्स का दर्द, कहा रेरा में है अभी कई खामियां, सरकार देखे कैसे बने रेरा बायर्स का राम...
पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा नेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड 2020 से नवाजे गए
मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हम, इसलिए बांधना पड़ रहा मास्‍क, जानें- पीएम मोदी ने क्‍यों कहा ऐसा
श्री राममित्र मंडल रामलीला : आकाश मार्ग से पहुँचे हनुमान संजीवनी लेने
ग्रामों के विकास से देश सम्पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर होगा : धीरेन्द्र सिंह
मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत, संयम का पालन करें, दिल्ली सीएम ने मांगी माफी
गैंगस्टर एक्ट मामले में सुंदर भाटी समेत 10 दोषियों को नौ-नौ वर्ष की सजा
यूपी पंचायत चुनाव : एक वोटर को डालने होंगे चार वोट, जानें क्यों
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना