यूपी : इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में नहीं होगी शुल्क वृद्धि

कोरोना संक्रमण काल में शासन ने इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र 2021-22 में पूर्व निर्धारित शुल्क ही प्रभावी होगा। नए सत्र में कॉलेज किसी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं कर सकेंगे।

सचिव व अध्यक्ष प्रवेश फीस नियमन समिति के अनुसार कोरोना के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि एकेटीयू से संबद्ध निजी क्षेत्र के 750 इंजीनियरिंग कॉलेजों व प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध निजी क्षेत्र के 1247 डिप्लोमा स्तरीय व 19 अनुदानित संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों में पिछले सत्रों में निर्धारित शुल्क ही सत्र 2021-22 के लिए भी प्रभावी होगा।

पूर्व निर्धारित शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय से एकेटीयू के लगभग 2.50 लाख व डिप्लोमा के 02 लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे। कोविड संक्रमण काल में यह उनके लिए बड़ी राहत होगी। हालांकि विद्यार्थी उन शुल्क में भी कटौती की मांग कर रहे हैं, जिनका प्रयोग उन्होंने साल भर नहीं किया है

 

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
Auto Expo – The Motor Show 2020 opens its gates to the Public
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन से जेल में बंद नेताओं की रिहाई की मांग की, कल दोपहर तक इंतजार के बाद...
जरूरत की खबर: इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, बस करना होगा ये छोटा सा काम
यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
रणदीप गैंग का 15 हज़ार इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, बदालपुर की एक बड़ी डकैती व हत्या काण्ड का खुलासा
मोबाइल कंपनी में भी कोरोना ने दी दस्तक , आधा दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
रेहड़ी पटरी फुटपाथ के दुकानदारों के समर्थन में होगा विशाल प्रदर्शन
मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है: मौलाना कल्बे जव्वाद
अब पेट्रोल पंप पर भी कर सकते हैं FASTag का इस्तेमाल
स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें- -पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी...
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
PARENTS ORIENTATION PROGRAMME AT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA
बोर्ड बैठक में किसानों के हक में हुआ फैसला
यूपी: शुरू हो रही है 25 जुलाई से शुरू  कांवड़ यात्रा- मुख्यमंत्री योगी , तैयारियां पूरी करने के निर्...
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन