दिल्ली सरकार करेगी 5000 सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार 5000 सहायक स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग देगी। स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 जून से शुरू होगी। चयनित युवाओं को 27 जून से ट्रेनिंग दी जाएगी। यह घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की।

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पहली और दूसरी लहर में हमने मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी देखी थी। अब हम 5000 हेल्थ असिस्टेंट को ट्रेनिंग देंगे। 500-500 युवाओं के बैच में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले कम से कम 12वीं पास और 18 साल से अधिक उम्र के होंगे।’

केजरीवाल ने कहा, ‘ट्रेनिंग दो-दो हफ्ते की होगी। आईपी ​​यूनिवर्सिटी द्वारा 2 हफ्ते में 5000 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें दिल्ली के 9 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा।’

 

केजरीवाल ने कहा कि ये सहायक स्वास्थ्यकर्मी डॉक्टर और नर्सों की सहायता करेंगे। ये अपने से कोई निर्णय नहीं लेंगे। इन्हें बेसिक नर्सिंग, फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जाएंगी। इन लोगों को ऑक्सीजन नापना, ब्लड प्रेशर व शुगर चेक करना, वैक्सीनेशन, सैंपल क्लेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेट करना जैसी बेसिक चीजें सिखाईं जाएंगी। इन्हें जब जरूरत होगी, तभी बुलाया जाएगा। जितने दिन ये लोग काम करेंगे, उतने दिन की सैलरी इन्हें दी जाएगी।

चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

 

यह भी देखे:-

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाएं क्या पहनें और कैसे रहें, इस पर टिप्पणी से बचें जज
राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ, एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण
दिल्ली अव्वल: कोरोना मरीजों के मामले में राजधानी की हालत देश में सबसे खराब
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
सेंट जोसफ विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
डॉ. मयंक अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के मेरठ जिला अध्यक्ष
राममंदिर निर्माण में खर्च होंगे एक हजार करोड़, जानिए कहाँ हो रही है हिसाब मे गड़बड़ी
नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 : कराटे प्लेनेट गौतम बुद्ध नगर के बच्चों ने झटके कई पदक
पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
दादरी पुलिस ने मारपीट और धमकी मामले में तीन वांटेड को किया गिरफ्तार
केरल में कोरोना: वोट बैंक की राजनीति पड़ रही भारी, तीसरी लहर का अंदेशा
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट,  कमिश्नर आलोक सिंह  से लेकर डीसीपी सड़क पर उतरे, मस्जिदो...
उ.प्र. कांग्रेस महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू जनसेवा के माध्यम से इंसानियत और आपसी भाईचारे सामाजिक सौ...
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधनों के विरोध में पदयात्रा का आयोजन