संवैधानिक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें सरकार – नंद गोपाल वर्मा

संवैधानिक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें सरकार – नंद गोपाल वर्मा

गुलावठी – नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष अब्दुल सलाम सैफी के संचालन व मनीष शर्मा की अध्यक्षता में क्लब की मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा ने कहा है कि संविधान में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम सुनिश्चित किए बिना पत्रकार सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक भारत देश के चारों आधारभूत स्तंभ न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका एवं पत्रकारिता में से देश के संविधान में तीन स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधायिका को संवैधानिक मान्यता प्रदान की हुई है किंतु चौथा स्तंभ स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति, जिस की विश्वसनीयता पर आज भी अखंड भारत और देश की सुरक्षा जीवित है उस पत्रकारिता को अभी तक भारतीय संविधान में सरकारी अधिकारिता प्रदान नहीं की जा सकी है। इसी कारण देशभर में हमारे पत्रकार साथियों हत्याएं हो रही हैं, जो निंदनीय एवं चिंता का विषय है। जबकि पत्रकार साधन विहीन रहते भी जान जोखिम में डालकर ईमानदारी से देश व समाज हित में समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के माध्यम से देश व समाज हित में असली भारत के दर्शन करा कर देश के लोकतंत्र को जीवित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नंद गोपाल वर्मा ने बताया कि बीते सालों मेंअसामाजिक तत्वों अथवा सरकारी माफियाओं तथा गुंडों द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किया जाता रहा है, अथवा सैकड़ों पत्रकारों की हत्या कर दी गई है। उन्होंने पत्रकार व पत्रकारिता के हितों एवं जान की सुरक्षा गारंटी अधिकार पाने के लिए पत्रकारों से जागरूक एवं संगठित होने पर जोर दिया। श्री वर्मा ने प्रदेश व सरकारों से भारतीय संविधान पत्रकारिता की अधिकारिता सुनिश्चित करके पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोरोना से हुई मृत्यु पत्रकार परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा को बेमानी बताते हुए सरकार से मान्यता अथवा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव को समाप्त कर सभी कोरोना प्रभावित मृतक पत्रकार परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने तथा पत्रकारों द्वारा प्रकाशित समाचारों को एफ आई आर का दर्जा दिए जाने की जोरदार वकालत की। इसी मौके पर नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया बुलंदशहर जिला अध्यक्ष घोषित कर इंद्रपाल कौशिक को मनोनयन पत्र सौंपा। तथा सभी उपस्थित पत्रकारों को माला पहना व शाल औढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस समीक्षा बैठक में मौके पर नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नंद गोपाल वर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष अब्दुल सलाम सैफी, वरिष्ठ मनीष शर्मा, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष इंद्रपाल कौशिक, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपेंद्र सिंह, महेश वर्मा, नरेंद्र तोमर, इदरीश अहमद, बिलाल सैफी, सलमान सैफी, दिनेश आदि पत्रकार शामिल रहे।साभार एन जी वर्मा

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव बदले , ग्रेनो प्राधिकरण में फेरबदल, आईएएस अधिकारीयों के तबादले
अब परिवहन सेवाएं बस एक "Hi" की दूरी पर – उत्तर प्रदेश में 24x7 व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
2047 तक यूपी को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जुटे योगी आदित्यनाथ
कोरोना को मात दी 87 वर्ष के बुजुर्ग दम्पति जोडे ने
सविंदर भाटी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
शारदा विवि पूरे साल मनाएगा मिशन शक्ति, गर्ल्स को बनाएंगे आत्मनिर्भर
ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का 'ग्रीन इंजन' भी बन रहा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में शादी अनुदान योजना में करें ऑनलाइन आवेदन, बेटी की शादी के लिए सरकार करेगी पैसे की म...
उत्तरप्रदेश में 37 एएसपी का तबादला, गौतम बुद्ध नगर समेत कई जिलों के एएसपी हुए इधर से उधर
आरओ/एआरओ परीक्षा 27 जुलाई को: निष्पक्षता के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादें, बीमार बच्ची को दिलाया भरोसा: “इलाज और आवास की जिम्मे...
योगी सरकार द्वारा किया जा रहा एटीएस का विस्तार
सीमा हैदर बनीं मां: ग्रेटर नोएडा में दिया बच्ची को जन्म, सचिन मीणा को मिली पहली संतान
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन