जी-7 में हिस्‍सा लेने ब्रिटेन पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन, पद संभालने के बाद है पहली विदेश यात्रा

लंदन (एएनआई)। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन अपने पहले विदेश दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां पर वो कॉर्नवेल में होने वाले जी-7 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए पहंचे हैं। ये सम्‍मेलन 11-13 जून तक चलेगा। उनकी ये यात्रा कई मायनों में बेहद खास है। आपको बता दें कि जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है। जी-7 भले ही तीन दिन का हो लेकिन उनका ये दौरा इससे काफी लंबा है। बाइडन इसके बाद जिवा में 16 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी करेंगे। काफी लंबे समय से अमेरिका और रूस के बीच खराब चल रहे संबंधों को देखते हुए ये मुलाकात काफी खास होने वाली है। इस दौरान दोनों ही अपने विवादित मुद्दों को आमने सामने खुलकर रखेंगे।

इस सम्मेलन में महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन की उपलब्‍धता, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण जैसे कुछ खास मुद्दों पर बातचीत होगी। कहा ये भी जा रहा है कि इसमें वैक्‍सीन की सप्‍लाई को लेकर दबाव भी डाला जाएगा। आपको बता दें कि ये सम्‍मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब कई देश और वैश्विक संगठन लगातार इस बात को कह रहे हैं कि अमीर देश अपने यहां मौजूद वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त खुराक को गरीब देशों के लिए दान में दें। इसलिए ये मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठने की उम्‍मीद है। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ ब्रिटेन भी वैक्‍सीन को दान में देने की बात कर चुका है लेकिन उसने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो कितनी खुराक देगा। वहीं अमेरिका ने 20 मिलियन वैक्सीन की खुराक देने की घोषणा पिछले सप्‍ताह ही की है।

सम्‍मेलन के बाद बाइडन और जिल ब्रिटेन की महारानी से मिलने विंडसर कैसल जाएंगे। इसके बाद वो बेल्जियम और फिर स्विटजरलैंड भी जाएंगे। गुरुवार को वो कारबिज बे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वो बुधवार को जब रॉयल एयरफोर्स सफोक के मिल्‍डेनहाल पर उतरे तो वहां पर उनकी अगुवाई करने के लिए अमेरिका सेना के अधिकारी और उनके परिजन वहां पर मौजूद थे। यहां पर उन्‍होंने इनको संबोधित किया। राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन भी मौजूद थीं। इस मौके पर बाइडन ने कहा कि अमेरिका वापस आ गया है और दुनियाभर के लोकतंत्र हमारे साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि हमें हर हाल में अपने लोगों के बारे में सोचना है और अपनी वैल्‍यूज को आगे के लिए भी संजो कर रखना है।

यह भी देखे:-

बुजुर्ग ने पार्क में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो में शुरू हुआ वैश्विक प्रौद्योगिकी एक्सपो और सम्मेलन, पीडब्ल्यूडी के लि...
गोल्डन सिटी बना नोएडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया स्वच्छता सुपर लीग अवार्ड
Union Minister Hardeep Singh Puri launches book on WTO written by former Indian WTO negotiator Dr Mo...
कैलाश प्रकृति चिकित्सा आयुर्वेद एवं योग संस्थान में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा योग दिवस
बाढ़ से जूझते दिल्ली-एनसीआर में गुरुकुल फाउंडेशन की राहत पहल – 1000 से अधिक परिवारों को मिली मदद
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन
हाथरस में छेड़खानी के विरोध में पिता की हत्या, अखिलेश बोले- यूपी में अपराधी बेलगाम, मुख्यमंत्री घूम ...
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विधान परिषद में कहा कि शिक्षामित्रों को स्थायी श...
जानिए एनसीआर की कोराेना गाइडलाइन: दिल्ली के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की तैयारी?
फीस वृद्धि मामले में डीएम की बैठक : कहा,  विवाद की स्थिति में बच्चों को स्कूल छोड़ने को मजबूर नहीं क...
नोएडा बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक तीसरी आँख से पुलिस रखेगी नजर
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन चलाएगा जनजागरण अभियान
रेल यात्रियों को राहत! पटना के रास्ते कोलकाता-अमृतसर के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें शेड्यूल
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...