कांग्रेस पार्टी के सबसे संकटपूर्ण दौर में ही युवा पीढ़ी के चेहरे होने लगे तितर-बितर

पांच राज्यों के चुनाव में शिकस्त के बाद जितिन प्रसाद का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा सियासी झटका है। इसमें दो राय नहीं कि पार्टी के सबसे संकटपूर्ण दौर में ही युवा पीढ़ी के उसके चेहरे तितर-बितर होने लगे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जितिन कांग्रेस के बिखरते युवा नेतृत्व का आखिरी पन्ना नहीं हैं बल्कि इस सिलसिले के आगे भी जारी रहने की संभावनाएं हैं।

इसलिए छोड़कर जा रहे दिग्‍गज

राजस्थान में विद्रोह के मुहाने से लौटे सचिन पायलट, महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा से लेकर हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा जैसे कांग्रेस के युवा चेहरे पार्टी की मौजूदा दशा-दिशा से परेशान होकर अपने राजनीतिक भविष्य की वैकल्पिक संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं।

नहीं दिख रहा भविष्‍य

कांग्रेस से राजनीतिक पारी का आगाज कर अपनी पहचान बनाने वाले इन युवा चेहरों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला स्पष्ट तौर पर इस बात का संकेत है कि चाहे ज्योतिरादित्य हों या जितिन, इन नेताओं को कांग्रेस में अपना राजनीतिक भविष्य नहीं दिखाई दे रहा। इस कारण वे भाजपा को अपना अगला पड़ाव बनाने में कोई संकोच नहीं कर रहे।

लोकसभा चुनाव के समय से ही थे तैयार

जितिन तो पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा में जाने को तैयार थे मगर प्रियंका गांधी वाड्रा के सियासत में आने के बाद हालात बदलने की उम्मीद में दो साल ठहर गए। पर अंतत: राजनीतिक कैरियर की खातिर विचाराधारा के सियासी आवरण को उतार फेंक जितिन भाजपा के हो लिए।

टीम का बिखराव तेज

इसके साथ ही बीते डेढ़ दशक से कांग्रेस के युवा चमकते चेहरों की टीम का बिखराव तेज हो गया है। सचिन पायलट की नाराजगी दूर करने के लिए एक साल पहले किए गए वादे पर अभी तक अमल नहीं हुआ है और स्वाभाविक रूप से राजस्थान में एक बार फिर वे अपने असंतोष को छिपा नहीं रहे हैं।

कभी भी फूट सकती है विद्रोह की चिंगारी

जितिन के पार्टी छोड़ने के बाद हाईकमान इससे सबक लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पायलट और उनके समर्थकों को तवज्जो दिलाने के लिए गंभीर नहीं हुआ तो विद्रोह की चिंगारी कभी भी फूट सकती है।

 

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 20 जून 2020, आज लगेगा सूतक, जानिए समय
सड़क हादसे में महिला की मौत
आज का पञ्चाङ्ग , 10 जून 2020, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
PM की आलोचना : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तीसरे पक्ष के कहने पर एफआईआर रद्द नहीं कर सकते
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
जातिगत जनगणना के लिए लालू ने उठाई आवाज, कह दी ये बड़ी बात
यूपी : दस जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं, 24 घंटे में 41 नए मरीज, 619 एक्टिव केस
IFFCO साकेत में ‘एकता का दीप’ प्रज्वलित, वैश्विक आंदोलन को मिली नई ऊर्जा
फैम टूर : महाशिवरात्रि पर काशी आ रहे हैं देशभर के प्रमुख टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन को मिलेगी संजीवनी
पीएम मोदी के साथ बैठक कश्मीरी नेताओं के लिए लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का बड़ा अवसर
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज
पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा में सजा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य जनोत्सव, दिखी संस्कृति-विकास की सतरं...
ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा में ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज (बीसीसीएम) द्वारा जूनियर मास्टर सैफ़ प्रतियोगिता का आयोजन
नगर निकाय चुनाव: बिलासपुर से किस्मत आजमाने जा रहे संभावित प्रत्याशी कौन है? जिनकी चर्चा जोरों पर....
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ अपहरणकर्ता, एसएचओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, एक सब इंस्पेक्टर घाय...