पहली बार सेना की दो महिला अधिकारी उड़ाएंगी लड़ाकू हेलीकाप्टर

नई दिल्ली, प्रेट्र। एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत सेना ने अपनी दो महिला अधिकारियों को विमानन विंग के लिए लड़ाकू हेलीकाप्टर पायलट के तौर पर प्रशिक्षण के लिए चुना है। यह चयन सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा महिलाओं को पायलट के रूप में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के छह महीने बाद किया गया है।

दोनों महिला अधिकारियों को कांबैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

सेना की विमानन विंग में अभी तक महिलाओं को सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड ड्यूटी की ही अनुमति थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चयनित महिला अधिकारियों को महाराष्ट्र के नासिक स्थित कांबैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कड़ी चयन प्रक्रिया में सिर्फ दो महिला अधिकारी ही सफल हो पाईं

उन्होंने बताया कि 15 महिला अधिकारियों ने सेना की विमानन विंग में शामिल होने की इच्छा जताई थी। लेकिन कड़ी चयन प्रक्रिया में सिर्फ दो अधिकारी ही सफल हो पाईं। प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद दोनों अधिकारी अगले साल जुलाई में फ्लाइंग ड्यूटी कर सकेंगी।

अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला

याद दिला दें कि 2018 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग आफिसर अवनी चतुर्वेदी ने अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर इतिहास रच दिया था। वह लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने पहली उड़ान मिग-21 बाइसन में भरी थी।

यह भी देखे:-

विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
नोएडा शिल्प हाट में 22 फरवरी को मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, जानें अपने अधिकार और पाएं निःशुल...
कोरोना: मरीज की मौत के बाद निष्क्रिय हो जाता है वायरस, एम्स के विशेषज्ञों का खुलासा
गुमशुदा मूक बधिर वृद्ध महिला : अपनों को खोजती आँखे , यदि पहचानें तो तुरंत संपर्क करें।
कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य की लाखों की संपति कुर्क
अखाड़ों में कुंभ समाप्ति की घोषणा को लेकर विवाद शुरू, जानिए क्या कहना है बैरागी अणियों का
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में "एलुमनाई टॉक" आयोजित: छात्रों को उद्योग से जुड़ी नई दिशा मिली
गौ-वंश की रक्षा के लिये समर्पित एक हॉस्पिटल
गौतमबुद्धनगर : नए सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्‍कूल, पिछले साल की फीस होगी लागू
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
खतरा: बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 464 लोगों ने गंवाई जान, चार दिनों से बढ़ रही मरीज...
आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शौचालय से मिली पर्ची से हड़कंप
सीएम योगी ने सुनी बायर्स , बिल्डर्स , उद्यमी व संगठनों की समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश
ग्रेनो कलाधाम के 18 वर्ष पूरे होने पर लगाई गई परिपक्व कला प्रदर्शनी
एमएसएमई ने राज्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत
न हुई मौत फिर भी 3 लोग गए जेल, पढ़िए यूपी पुलिस का कारनामा , ADG ने बैठाई जांच