आज से दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, सुबह सात से शाम सात तक होगा संचालन, शनिवार-रविवार को रहेगी बंद

लखनऊ में बुधवार से फिर मेट्रो दौड़ने लगेगी। शासन के आदेश के साथ ही यूपीएमआरसी ने मेट्रो का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया। मेट्रो अभी रोजाना सुबह सात से शाम सात बजे तक ही चलेगी। पहले मेट्रो सुबह छह बजे से 10 बजे रात तक चलती थी। लेकिन शनिवार व रविवार को कोराना कर्फ्यू के दौरान संचालन बंद रहेगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मेट्रो का संचालन होगा। ट्रेन के अन्दर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। स्टेशनों को नियमित सेनेटाइज किया जाएगा। यूपीएमआरसी ने कोरोना कर्फ्यू शुरू होने के साथ ही मेट्रो का संचालन बंद कर दिया। संचालन बंद होने से यूपीएमआरसी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यात्री रखें ध्यान –बिना मास्क के यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मास्क पहनना जरूरी होगा। स्टेशन में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग और हाथों को सेनेटाइज करने के प्रबंध किए गए हैं। कस्टमर केयर पर भी सैनिटाइजर की सुविधा है। –सेनेटाइजेशन के लिए यू.वी. किरणों का प्रयोग होगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो कोच व टोकन के सेनेटाइजेशन के लिए अल्ट्रावॉयलेट किरणों का इस्तेमाल होता है। –सभी मेट्रो स्टेशनों पर शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए मार्किंग की गई है, ताकि मेट्रो परिसर के अंदर यात्रियों के बीच उपयुक्त दूरी सुनिश्चित की जा सके। टिकट काउंटर्स, टिकट वेंडिंग मशीन, सुरक्षा जांच प्वाइंट, प्रवेश-निकास हेतु एएफसी गेट आदि सभी जगहों पर जहां यात्रियों को लाइन लगानी पड़ती है वहां पर फिजिकल-डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग मौजूद है। –मेट्रो ट्रेन के अंदर सीटों पर भी फिजिकल-डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग की गई है। यात्री एक सीट छोड़कर बैठेंगे। -सामान्य तौर पर यात्रियों के संपर्क में आने वाले सभी स्थानों जैसे कि ग्रैबरेल्स, ग्रैबपोल्स, ग्रैबहैंडल्स यात्री सीट और दरवाजों को नियमित तौर पर सेनेटाइज किया जाएगा। -स्टेशन के अंदर प्रवेश-निकास गेट, बैगेज स्कैनर, टिकट वेंडिंग मशीन, एएफसी गेट, एस्कलेटर की हैंडरेल्स, सीढ़ियों की रेलिंग, लिफ्ट के बटन, प्लेटफॉर्म पर लगी सीटों को भी नियमित सेनेटाइज किया जाएगा। — गो-स्मार्ट कार्ड के साथ पूर्णतयः कॉन्टैक्ट-लेस यात्रा कर सकते हैं। इसे आनलाइन रिचार्ज की सुविधा है।

यह भी देखे:-

वैदपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने कई टीम...
ग्रेटर नोएडा में 15 सितम्बर को दंगल में दमखम दिखाने पहुंचेंगे दो सौ पहलवान
योग और स्वास्थ्य: सिद्धासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
PM का काशी दौरा : आगमन से पहले तैयारी परखने अाज आएंगे सीएम योगी, कार्यक्रम स्थलों का करेंगे निरीक्ष...
कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दा...
पहली बार सेना की दो महिला अधिकारी उड़ाएंगी लड़ाकू हेलीकाप्टर
दुखद: महामारी में 9346 बच्चे बेसहारा, सबसे ज्यादा 2110 यूपी में प्रभावित, बिहार-मध्यप्रदेश भी बेहाल
चिराग तले अंधेरा: आपस की लड़ाई से टूट रही LJP, तख्तापलट' की पूरी कहानी
प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे, राहुल गांधी ने बताया अपना मास्टरप्लान
कोवैक्‍सीन के मुकाबले कोवीशील्‍ड शरीर में बनाती है अधिक एंटीबॉडीज, शोध में हुआ खुलासा
सावधान! इस तरह के फर्जी वीडियो पर न दें ध्‍यान, इनमें नहीं है कोई सच्‍चाई, डब्‍ल्‍यूएचओ ने किया खंडन
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
महानवमी को ब्रम्हचारी कुटी में हुआ हवन
UNCCD COP14 का इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा में आगाज़
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित