दिसंबर तक 250 करोड़ डोज की वैक्सीन कैसे मिलेगी , जानें सब कुछ
पीएम मोदी ने एलान किया कि 21 जून से सभी राज्यों को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए सरकार वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीदेगी और राज्य सरकार को आबादी, संक्रमण और जरूरत के हिसाब से लोगों के लिए वैक्सीन देगी। इस एलान के तुरतं बाद मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि इसके लिए केंद्र सरकार ने 74 करोड़ वैक्सीन डोज एडवांस में बुक कर ली है।
कहां से मिलेंगी 74 करोड़ वैक्सीन की खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की 25 करोड़ डोज और भारत बायोटेक को कोवाक्सीन की 19 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है।
कोरोना टीकों की ये 44 करोड़ (25+19 करोड़) डोज जून से शुरू होकर दिसंबर तक उपलब्ध होंगी।
दोनों कोविड टीकों की खरीद के लिए 30 फीसदी रकम एडवांस में ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को जारी कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल-ई के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज आरक्षित करने की व्यवस्था की है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान मेसर्स बायोलॉजिकल-ई को कर दिया है। बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन डोज अगस्त-दिसंबर के बीच दी जाएगी।
सरकार के मुताबिक टीकाकरण की शुरुआत से जुलाई तक सरकार को को 53.6 करोड़ डोज मिल जाएंगी और उसके बाद ये वैक्सीन आएंगी। ये वैक्सीन अगस्त से दिसंबर के बीच आएंगी।
वहीं सरकार को उम्मीद है अगस्त के बाद हालात बहुत बेहतर होंगे। यानी दो-तीन महीने बाद, भारत में वैक्सीन का भंडार होगा। भारत को अगस्त से दिसंबर तक के बीच तक इन कंपनियों से 216 करोड़ वैक्सीन की खुराक मिलेंगी।
कंपनी वैक्सीन खुराक की संख्या
कोविशील्ड 75 करोड़
कोवैक्सीन 55 करोड़
बायोलॉजिकल ई 30 करोड़
जाइडस कैडिला 05 करोड़
नोवावैक्स 20 करोड़
भारत बायोटेक नेजल 10 करोड़
जेनोवा 06 करोड़
स्पुतनिक वी 15.6 करोड़
