Monsoon Update: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए- यूपी- बिहार- दिल्ली का मौसम अपडेट्स

नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत को जल्‍द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के जल्दी पहुंचने का अनुमान है।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज देर शाम या कल तक मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। बता दें कि पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून को महाराष्ट्र राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना थी। इस हफ्ते महाराष्ट्र में मुंबई तथा राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है। इस दौरान मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मौसम बिगड़ने और तेज बारिश के दौरान किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्य प्रशासन को मुस्तैद रहने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य प्रशासन को निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।

यूपी, बिहार व एमपी में कब तक आ जाएगा मॉनसून

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 11 जून के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इसका असर मानसून पर दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून तक मानसून महाराष्‍ट्र के बाकी हिस्‍सों (मुंबई समेत), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इसके 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात तक पहुंचने का अनुमान है।

जानें- दिल्‍ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। 11 जून तक आसमान साफ रहने के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्‍यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। 13 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।

यह भी देखे:-

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद , सात घायल
माता कृष्णा देवी के घर में जन्मे अजातशत्रु नेता ने भारत में जगाया राष्ट्रवाद की अलख: चेतन वशिष्ठ
संसदीय समिति की फेसबुक, गूगल को दो टूक- नए IT नियमों का करना होगा पालन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर, महिलाओं को दी गई जागरूकता
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट, संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा, अब तक 20 की मौत
बंगाल में दीदी की हैट्रिक, असम में फिर बीजेपी सरकार, केरल में दोबारा लाल परचम, तमिलनाडु में स्टालिन ...
1 अप्रैल से इन बैंकों मे बदल जायेंगे नियम, कहि इनमें आपका बैंक तो नही!
सपा ने मनाया उपचुनाव जीत का जश्न
यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- मैं योगी के साथ था, साथ हूं और साथ रहूंगा
Tokyo Olympic 2020 Live update: बजरंग ने भारत को दिलाया कांस्य पदक
होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
रोशनी सिंह किसान कामगार मोर्चा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
ईएमसीटी ज्ञान शाला ने जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़े बांटे
आज का पंचांग , 22 जून 2020 , जानिए शुभ- अशुभ मुहूर्त
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ब्राजील ने भारत से Covaxin पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा,मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोन...