पूरा यूपी हुआ अनलाॅक : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अब सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से बाहर

कल 9 जून बुधवार से लखनऊ में भी खुलेंगीं दुकानें व बाजार। लेकिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे नाईट कर्फ्यू एवं वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार/रविवार) जारी रहेगा

यूपी के सभी जिलों में अब 600 से कम हुए सक्रिय केस पिछले 24 घंटे में सिर्फ 797 केस आए अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस 14,000

टीम 9 की मीटिंग में हुआ फैसला, यूपी के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म, सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू, और वीकेंड जारी रहेगा, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू शर्तों के साथ सुबह 7 से शाम 7 तक दुकानें खुलेगी

ये है यूपी के सभी जिलों के लिए नई गाइडलाइन्स

कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे और उसमें 50% कर्मी ही रहेंगे

निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे

औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे, सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली रहेंगी

स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे

रेस्टोरेंट्स से केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी. इसके अलावा हाई-वे व एक्सप्रेस-वे के किनारे ढाबा व ठेला/खोमचे वालों को खोलने वालों को अनुमति मास्क व दो गज दूरी के साथ होगी

कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु न हों

अंडे, मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी

समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णतः बंद रहेंगे

यह भी देखे:-

ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...
UP Election 2022: ब्राह्मण नेता को अपना चेहरा बना सकती है कांग्रेस, राजीव शुक्ला सहित कई नेताओं पर न...
कल का पंचांग, 15 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
CBI New Director: सुबोध कुमार जायसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक
बेकाबू कार के नाले में गिरने से 2 की मौत,एक 3 की हालत गंभीर
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामला : चिदंबरम पिता-पुत्र को राहत, व्यक्तिगत पेशी से मिली छूट
भाजपा बिसरख मंडल माँ सीता रसोई में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान
एम3एम इंडिया नोएडा में करेगी 2400 करोड़ का निवेश, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
यूपी: मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी
अक्टूबर और मार्च में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, दूसरी लहर भी चलेगी लंबी
एजेंसी से चोरी हुए सिलिंडर चोरी की घटना का खुलासा , चार गिरफ्तार
ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों को है मानवीय सहायता की दरकार- UNICEF
लखीमपुर खीरी कांड: यूपी पुलिस पर गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- छू कर देखो मुझे...
बीजेपी ने बूथ स्तर पर मनाया अम्बेडकर जयंती