कोरोना के चलते छोटा होगा संसद का मानूसन सत्र? सितंबर तक स्थगित करने पर भी विचार

कोरोना के चलते सरकार और संसद के अधिकारी जुलाई में संसद के मानसून सत्र की कम समय के लिए आयोजित करने या फिर इसे अगस्त-सितंबर तक स्थगित करने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। मामले से परिचित अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर ये जानकारी दी है।

बीते तीन संसद सत्रों को कोरोना के ही चलते छोटा करना पड़ा था। वहीं दोनों सदनों में शीतकालीन सत्र को पूरी तरह से छोड़ दिया गया था। मानसून सत्र आमतौर पर जुलाई में आयोजित किया जाता है। अधिकारियों  ने बताया कि ‘संविधान के अनुसार, कोई भी सत्र पिछले छह महीने के भीतर शुरू होना चाहिए। इसलिए सरकार के पास मानसून सत्र बुलाने के लिए फिलहाल 24 सितंबर तक का समय है।’

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि पार्टी ने अनौपचारिक रूप से छोटा संसद सत्र आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की है। ये शायद जुलाई की शुरुआत में होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना मामलों की संख्या अब कम होने लगी है इसलिए हमें कुछ समय इंतजार करना होगा और स्थिति को देखना होगा। सुझाव है कि सत्र जुलाई में आयोजित किया जा सकता है ताकि अगर सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो संसद कम से कम 15 दिन के लिए चल चुकी होगी।

एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि सत्र का समय लंबित विधायी कामकाज और बाहरी सांसदों की सदन में भाग लेने की क्षमता जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करेगा। चूंकि कुछ राज्यों में कोरोना के दैनिक मामले अभी भी अधिक हैं, इसलिए सांसदों को यात्रा करना आसान नहीं होगा।

बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि सरकार आगामी  संसद सत्र में डेटा प्रोटेक्शन बिल को आगे बढ़ा सकती है।

यह भी देखे:-

सिंगापुर और यूएई से आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी, अमित शाह ने गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए कई ...
क्यों नहीं कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम,पेट्रोल 26 पैसे व डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ
शिलांग से आता था "हरियाली का जहर": ग्रेटर नोएडा में 41 किलो गांजा समेत छह तस्कर गिरफ्तार
सनसनीखेज गोलीकांड की साजिश का पर्दाफाश, सांसद का बेटा बोला आ भाई मुझे मार
बड़ी खबर: दिल्ली में और सख्त हुई बंदिशें, सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर...
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने क्लीनिक का फीता काटकर किया शुभारंभ
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा फैसला: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकलेगी विशाल पदयात...
दशहरा से पहले भारतीय स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर ने कर्मचारियों के साथ एवरेस्ट बेस कैंप अभियान का किया प्र...
एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण
बिल्डर को अनुचित लाभ देने पर बड़ी कार्यवाही , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारी निलंबित , तीन अन्...
कोविड-19 वैश्विक महामारी पर गौतमबुद्ध नगर में अधिकारीयों की बैठक , क्वारंटाइन सेंटर के रखरखाव पर ह...
ओमवीर भाटी निर्विरोध बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वाग...
खिलौना- टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 की क्रेताओं -विक्रेताओं ने की सराहना
48वां आईएचजीएफ- दिल्ली मेला आज से शुरू, केंद्रीय कपड़ा सचिव ने किया मेले का उद्घाटन
टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : देश में नंबर वन हुआ यूपी, छह करोड़ पार, 31 तक 10 करोड़ का लक्ष्य