कोविड 19 के इलाज से हटी ये दवाएं, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत मंत्रालय ने आईवरमेक्टिन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एंटी-वायरल फेविपिरवीन के इस्तेमाल को हटा दिया है। दरअसल डॉक्टरों और चिकित्सा शोधकर्ताओं की एक टीम ने सलाह दी थी कि कोरोना संक्रमितों पर इन दवाओं का कोई खास असर नहीं हो रहा है। इसके वैज्ञानिक प्रमाण न मिलने के बाद इन्हें नई गाइडलाइन से हटा दिया गया।

हालांकि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेस (डीजीएचएस) के दिशानिर्देश, आईसीएमआर के दिशानिर्देशों से विपरित हैं, जो आईवरमेक्टिन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दोनों की सलाह देते हैं, भले ही इसने अपने इलाज से प्लाज्मा को हटा दिया हो।

इसके अलावा नई गाइडलाइन में मरीजों को बिना मतलब के सीटी स्कैन न कराने की सलाह दी ही है। दरअसल सीटी स्कैन मशीन से रेडिएशन निकलता है जो काफी खतरा पैदा करता है। जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को जन्म देता है। इसके साथ ही मरीजों को उचित खानपान का ध्यान देने को कहा गया है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है। सोमवार को देश में कोरोना के 1 लाख 636 मामले सामने आए। अभी भी रोजाना आने वाले मामलों की रफ्तार एक लाख से अधिक है, लेकिन राहत वाली बात है कि संक्रमण ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ताजा आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं।

यह भी देखे:-

अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पहुंचेगी चरम पर; SBI रिपोर्ट में चेतावनी
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेडिंग सिस्टम में फेल होने वाले 11 पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाज़िर
साइबर क्राइम में अपराधी दिखाई नहीं देताः दया शंकर सिंह, आइआइएमटी कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्...
कमाने वाली संतान नहीं है दुनिया में तो माता पिता को मिलेगी आजीवन पेंशन, जानें क्या है  EPFO पेंशन स्...
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
ट्रांसपोर्ट नगर में 2 करोड़ 17 लाख रुपये से बनाए गए रैन बसेरे का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: ऑनलाइन विवाद समाधान में न्याय प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की क्षमता
गाँधी परिवार के ख़िलाफ़ बग़ावत शुरू, उठने लगी गैर गाँधी नेतृत्व की मांग, जानें पूरी ख़बर
काशी में गंगा का रौद्र रूपः : सड़कों पर बहती धाराओं के बीच तटीय कॉलोनियों के लोग छोड़ रहे घर
शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग को एंटी हाइपरटेंशन सप्ताह के लिए स्वास्थ्य विभाग से मिला पहला स्थान
किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोरोना की दूसरी लहर ने कितने लोगों को किया बेरोजगार, जानिए हैरान कर देने वाला ये आंकड़ा
Corona Live: 'नए सामान्य' की तरह जीवन में शामिल करें मास्क-स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना से जंग जारी : पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
पड़ोसी ने लूटवाया था 100 मोबाईल फ़ोन, पहुंचा हवालात