मुलायम सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव ने बताया था बीजेपी का टीका

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना टीका लगवा  लिया। मुलायम सिंह ने वैक्सीन की पहली डोज गुरुग्राम के मेदांता में जाकर लगवाई। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन को बीजेपी का टीका कहकर नहीं लगवाने की बात कही थी।

हालांकि, कुछ समय बाद अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनके सुर बदल गए थे। वह बीजेपी सरकार से सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की मांग करने लगे थे। वैक्सीन लगवाते हुए मुलायम सिंह यादव की तस्वीर सेाशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अब मुलायम के टीका लगवाते ही भाजपा नेताओं ने अखिलेश पर तंज कसना शुरू कर दिया है। बीजेपी यूपी की तरफ से तंज कसते हुए कहा गया कि अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने ‘भाजपा’ की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं… ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए!

पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक अच्छा संदेश। आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।‘ अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा हुआ था।

यह भी देखे:-

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
श्रीकांत त्यागी की पत्नी का नोएडा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'कहा मुझे पुरुष थाने में रखा गया'
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
अकरम खान  को अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष व आशिफ खान को सदर तहसील सचिव युवा किसान एकता संघ मनोनीत किया गय...
कल का पंचांग, 17 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Mahindra Scorpio 2021 आ रही है नए अवतार में, पहले से बड़ी होगी एसयूवी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स
कृषि कानून के खिलाफ ट्रेन रोकने दनकौर स्टेशन पहुंचे बीकेयू के कार्यकर्ता 
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प...
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,06,640 वादों का हुआ निस्तारण
हाउसिंग डॉट ने 15 टियर-2 शहरों में बढ़ाई पहुंच, उभरते आवासीय बाजारों में मौजूदगी मजबूत
पीएम मोदी आज करेंगे किसानों से संवाद, 35 किस्म की विशेष फसलें राष्ट्र को करेंगे समर्पित,
दो दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी
अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बने एडवोकेट ओमवीर सिंह
नीट और जेईई मेंस को नहीं किया जाएगा रद, अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगा परीक्षा का कार्यक्रम
रिटायर्ड एवं स्थानांतरित अधिकारी जल्दी करें सरकारी आवास खाली