राहत: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए डॉक्टरों ने निकाला नया तरीका, 100 गुना तक सस्ता हो सकता है इलाज

देश में एक महामारी के संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो लेकिन दूसरी महामारी यानी ब्लैक फंगस का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं और यहां चिंताजनक बात यह है कि कोविड से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस का संक्रमण फैल रहा है।

 

ऐसे में मरीज पहले कोरोना के इलाज पर पैसे खर्च करता है और बाद में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भारी भुगतान करना होता है। बता दें कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंटी फंगल इंजेक्शन का खर्च बहुत महंगा है। इसके इलाज के लिए एक दिन का खर्च कम से कम 35000 रुपये के आसपास बैठता है, ऐसे में ब्लैक फंगस वित्तीय मोर्चे पर भी लोगों के लिए परेशानी है।

 

दूसरे तरीके से 100 फीसदी सस्ता हो सकता है इलाज
हालांकि देश के कुछ डॉक्टर ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए एक राहत की खबर लेकर आए हैं। डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के इलाज का कुछ ऐसा तरीका निकाला है, जिससे इसका खर्च 100 गुना तक सस्ता हो सकता है, यानी कि एक दिन में लगने वाले 35,000 रुपये का खर्च 350 रुपये तक आ सकता है।

ब्लड क्रिएटिनिन की निगरानी करनी है
डॉक्टरों ने इलाज का जो तरीका निकाला है, उसमें सावधानी से मरीज के ब्लड क्रिएटिनिन लेवल की निगरानी करनी है, जिसके बाद खर्चा काफी कम हो जाएगा। ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन का नाम एम्फोटेरेसिन है। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस इंजेक्शन की कमी बाजार में देखने को मिल रही है। ऐसे में डॉक्टर दूसरे तरीके से इलाज करने की तैयारी में हैं।
कंवेशनल एम्फोटेरेसिन और सर्जरी के बाद ठीक हुए 85 फीसदी मरीज
डॉक्टरों का कहना है कि इस तरीके के तहत जरूरी है कि दूसरे दिन मरीज का ब्लड टेस्ट हो। पुणे बीजे मेडिकल कॉलेज के ईएनटी हेड समीर जोशी का कहना है कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित 201 मरीजों का इलाज किया है। इनमें से 85 फीसदी मरीज कंवेशनल एम्फोटेरेसिन और सर्जरी के बाद ठीक हुए हैं।

समीर जोशी का कहना है कि उन्होंने कंवेशनल एम्फोटेरेसिन तरीके से 65 मरीजों का इलाज किया है, जिसमें से 63 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा सामान्य तौर पर सर्जरी और कंवेशनल एम्फोटेरेसिन एक साथ काम करते हैं।

 

यह भी देखे:-

CM Yogi Visits Bijnore: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मेडिकल कालेज का शिलान्यास
इमरान ने कहा- अनुच्छेद-370 पर फैसला पलटने तक भारत से संबंध नहीं,बौखलाया PAK
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
झांसी: मालगाड़ी में गार्ड की जगह मशीन संभालेगी संचालन व्यवस्था, 900 डिवाइस तैयार करने का दिया गया ऑर...
अयोध्या : राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा 'कल्याण सिंह मार्ग'
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर एएसपी के तबादले
आईजीसी 2018 शिविर : बालक वर्ग में कामेश गुप्ता व बालिका वर्ग में शमा परवीन बने बेस्ट कैडेट्स
कोरोनिल पर पतंजलि ने लिया यू टर्न, कहा- कोरोना की नहीं बनाई दवा
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह
AUTO EXPO 2018 : केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने किया विधिवत उद्घाटन, दर्शकों में दिखा उत्साह
SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा
क्रॉम्पटन का प्रीमियम किचन कलेक्शन लॉन्च
एवरीथिंगअबाउटवाटर एक्सपो 2025: सतत जल समाधानों के लिए एक वैश्विक सम्मेलन
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री
कृषि कानून के विरोध में बीकेयू ने बन्द किया ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, वाहनों की लगी लंबी कतार
निशाना: राहुल गांधी बोले- अब आरएसएस को नहीं कहूंगा संघ परिवार, फैमिली जैसे लक्षण नहीं