हेल्थ अपडेट: वेंटिलेटर पर नहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी जानकारी

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को 6 जून की सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन  (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि वो स्थिर हैं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर कई तरह की अफवाह भरी बातें सामने आ रही थी। इसे देखते हुए अब डॉ. पारकर का बयान आया है।

एएनआई की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं वेंटिलेटर पर नहीं। वो स्थिर हैं। प्ल्यूरेल इफ्यूजन के लिए किए गए उनके कुछ टेस्ट रिजल्ट का हम इंतजार कर रहे हैं।’

इसके पहले दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, ‘किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’

दिलीप साहब के भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। सायरा बानो ने लोगों से अपील की थी कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

 

यह भी देखे:-

फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड की रोड डंडे से पीटकर हत्या
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
भ्रष्टाचार का प्रतीक ट्विन टावर होगा ध्वस्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी
चौथा T- 20 आज: ये चार बदलाव नही किये तो सीरीज़ हारना तय
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
एयरपोर्ट शुरू होने से पहले 130 मीटर रोड का चौड़ीकरण, 50 करोड़ होंगे खर्च
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 45 जिलों में भाजपा का सपा से मुकाबला
शारदा अस्पताल में होगा कोरोना का इलाज, कोविड मरीजों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है
आईआईएमटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, छात्रों के लिए खुले कॉलेज के बंद दरवाजे, नए स्टूडेंट ने जाना कालेज...
चोरी के जेवरात के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है सूर्य उपासना का महा पर्व "मकर संक्रांति"
एसएसपी के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सिंह का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
पटना के मासूम आयांश के इलाज को 16 करोड़ जुटा रहे तेज प्रताप; PM मोदी व CM नीतीश से भी मांगी मदद
कोरोना : अब इस राज्य में भी मिला ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट का मरीज, सरकार हुई सावधान
School-College Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कब...