पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, अनलॉक, फ्री वैक्सीन, आर्थिक पैकेज या फिर कोई चेतावनी?

नई दिल्‍ली, एएनआइ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ ऑफिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है। हालांकि, वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब शांत हो गया है। ऐसे में दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और गुजरात समेत कई राज्‍यों ने लॉकडाउन में छूट दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में लोगों को सावधानी बरतने और वैक्‍सीनेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कह सकते हैं। बता दें कि देश में अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है। ऐसे में देश के आर्थिक पहिए को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन में छूट देना बेहद जरूरी है। हालांकि, इसके साथ ही कोविड-19 से सर्तक रहने की भी जरूरत है। क्‍योंकि विशेषज्ञ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।

बता दें किे कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने कई सेक्टर्स के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में उन्‍होंने आने वाले समय में क्या नीति होनी चाहिए, इस पर गहन चिंतन किया था। एक बैठक के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे। हालांकि, विपक्ष लगातार इन दिनों मोदी सरकार पर कोरोना वैक्‍सीन की कमी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है1 इन सवालों पर भी पीएम मोदी की ओर से बोलने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी देखे:-

यूनाइटेड कॉलेज  में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 
देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हितों को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं किसान विरोधी तीनों कानून- गंगेश्वर दत्...
अखिल भारतीय किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग अभ्यास का आगाज
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 के अंत तक दिल्ली एनसीआर की क्षमता में प्रतिवर्ष 12 मिलियन यात्रिय...
मेरठ: राज्यपाल आज ऑनलाइन करेंगी 30 करोड़ की लागत से बने भवनों का लोकार्पण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें क...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...
आज किसानों का रेल रोको अभियान
लखनऊ में कोरोना संग बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप, 200 नए मरीज, निजी अस्पतालों में बढ़ रही लगातार भीड़
एनकाउंटर  चालू है, एक रात मे तीन एंकाउंटर 5 बदमाश घायल, सात दिन में आठ एंकाउंटर 14 घायल, सात फरार
हुरुन वेल्थ रिपोर्ट: नए मध्य वर्ग में 6.33 लाख भारतीय, करते हैं 20 लाख की बचत
गौ-वंश की रक्षा के लिये समर्पित एक हॉस्पिटल
प्रभारी मंत्री ने की विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
किसान एकता संघ ने काले कानून रद्द करने को राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले