यूपी परिवहन निगम के एमएसटी घोटाले में आधा दर्जन अफसर दोषी, क्या होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को बसों के एमएसटी के पैसों में गबन करना भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग के जांच में आधा दर्जन लोग दोषी पाए गए हैं। इनमें दो अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के अभियोग में एमडी ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। ऐसे में सतर्कता विभाग जल्द ही इनके खिलाफ धारा 409, 420, 120 बी के मामले में मुकदमा दर्ज कराएगा। करीब तीन साल पहले तीन क्षेत्रों में रोडवेज बसों के एमएसटी में लाखों रुपये के गबन मामले की जांच सतर्कता विभाग को सौंपी गई थी। इस मामले में शासन ने कार्रवाई के लिए परिवहन निगम के एमडी को पत्र भेजा था। चार एआरएम, एक लेखाकर व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जांच में दोषी मिले थे। इन सभी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ अलग-अलग अभियोग में आगे की कार्रवाही की मंजूरी दे दी गई। अयोध्या क्षेत्र में बसों की एमएसटी से जो पैसा आता था उसका रोजाना हिसाब नहीं रखा जाता था। वर्ष 2018 में मामले का खुलासा हुआ। जांच सतर्कता अनुभाग को सौंपी गई है। जिसमें ट्राई मैक्स कंपनी के साथ अधिकारी मिलकर एमएसटी के पैसों को परिवहन निगम के खाते में कम दिखाकर जमा कर रहे थे।अयोध्या क्षेत्र के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश चंद्रा व राकेश मोहन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा। वहीं इसी क्षेत्र के दो एआरएम वित्त सुशील कुमार श्रीवास्तव और दीपेंद्र सिंह के अलावा उन्नाव क्षेत्र के तत्कालीन लेखाधिकारी सूर्यभान शुक्ला व पंकज कुमार तिवारी विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। एमएसटी प्रकरण में सतर्कता विभाग की जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर लिया गया है। जिसमें दोषी अफसरों के खिलाफ शासन ने संस्तुति मांगी थी। जिसमें दो एआरएम के खिलाफ अभियोग दर्ज करने बाकी पर विभागीय कार्रवाई की मंजूरी दी गई है।
धीरज साहू, एमडी, परिवहन निगम

यह भी देखे:-

भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी
जीऍनआईओटी  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का एडूस्कील्स फाउंडेशन के साथ अनुबंध
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन
सबसे भद्दी भाषा भारत में भाषा कौन सी? Google का जवाब
ईस्टर्न पेरीफेरल पर आगे पीछे ट्रक में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल और ... 
पड़ोसी ने लूटवाया था 100 मोबाईल फ़ोन, पहुंचा हवालात
गलगोटिया विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास, भारत क...
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा में आईएपी- बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यश...
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ा, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों को लिखा पत्र, दिए ये न...
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम में चयन, देहरादून में होगी नॉर्थ जोन रोल ब...
निषाद पार्टी की संवैधानिक न्याय यात्रा ने जोड़ा हजारों लोगों को, संजय निषाद ने कहा - 'निषाद समाज को ...
सिद्धू-कैप्टन की लड़ाई में कांग्रेस को बड़ा झटका, अकाली दल में शामिल होंगे पूर्व मंत्री, अब क्या करे...
शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण, ट्रैफिक जाम से मिली बड़ी राहत
पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत नेफोमा ने विभिन्न सोसाइटियों के बाहर किया पौधारोपण