सरकार ने बताया, इन 9 राज्यों ने इस्तेमाल ही नहीं की वैक्सीन की पूरी खेप

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन राज्यों में वैक्सीन की कमी की खबरें अभी भी सामने आ रही हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 1.65 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कम से कम नौ राज्यों ने जनवरी और मार्च के बीच उन्हें सप्लाई की गई कोरोना वैक्सीन की खुराक को पूरा इस्तेमाल किया ही नहीं। इसी के चलते महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान धीमा हो गया।

बता दें कि भारत ने 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था। 31 मार्च तक चले अभियान के पहले दो चरणों में विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कवर किया गया। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र और फिर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दी गई।

राज्यों को हर माह बढ़ाकर दिए गए टीके

एचटी द्वारा देखे गए डेटा से पता चला है कि राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ने उन्हें दी गई वैक्सीन का पूरा इस्तेमाल किया ही नहीं। एक सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “ये राज्य, जनवरी, फरवरी और मार्च में केंद्र की ओर से टीकों की अच्छी खासी सप्लाई  के बावजूद, अपनी आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावी ढंग से टीका लगाने में विफल रहे।” इन सभी राज्यों को सरकार ने हर महीने टीकों की संख्या बढ़ाकर ही दी है।

किस राज्य को मिली कितनी वैक्सीन

अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन को लेकर जागरुकता की कमी और हिचकिचाहट के चलते भी टीकाकरण धीमा रहा। राजस्थान को तीन माह में दी गई 1.06 करोड़ खुराक में से 0.57 करोड़ ही इस्तेमाल की गई, पंजाब को दी गई 0.29 करोड़ खुराक में से लगभग 840,000 ही  इस्तेमाल की गई। छत्तीसगढ़ को मिली 0.43 करोड़ खुराक में से 0.19 करोड़ ही  इस्तेमाल की गई। वहीं तेलंगाना में 0.41 करोड़ में से केवल 0.13 करोड़ वैक्सीन ही इस्तेमाल की गई। आंध्र प्रदेश को मिली 0.66 करोड़ वैक्सीन में से 0.26 करोड़ और झारखंड में 0.31 करोड़ में से लगभग 0.16 करोड़ की यूज की गई। इसके अलावा केरल को दी गई 0.63 करोड़ वैक्सीन में से 0.34 करोड़ ही इस्तेमाल हुई। इधर, महाराष्ट्र ने केंद्र द्वारा दी गई 1.43 करोड़ खुराक में से केवल 0.62 करोड़ खुराक का ही इस्तेमाल किया जबकि दिल्ली ने 0.44 करोड़ में से 0.24 करोड़ को ही इस्तेमाल किया

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, एक की मौत
अब वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे किसानों को हक़ दिलाएंगे
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
एसएसटी टीम ने पकड़ा 11 लाख रुपए
गलगोटियास विश्वविद्यालय में "स्टार्टअप कम्युनिटी" का भव्य शुभारंभ: उद्यमिता को मिलेगी नई दिशा
डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  
अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण से मिले एवं मांग...
कोविड-19 : पीएम मोदी कल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत, स्थिति पर होगी नजर
महावीर जयंती पर जैन समाज ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में निकाली गई श्री जी की शोभायात्रा
जी.एन.आई.ओ.टी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन
वाराणसी में कोरोना: सुबह मिले 351 संक्रमित, सिर्फ अप्रैल में सामने 3048 नए मामले
नोएडा , ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण को मिला नया चेयरमैन
एनटीपीसी दादरी को फ्लाई एश यूटिलाइजेशन के कुशल प्रबंधन के लिए पुरस्कार मिला।
चुनावी हलचल: बंगाल और असम में आज पीएम मोदी की रैली, केरल में रहेंगे अमित शाह
Up Election 2022 : जानिए गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदान प्रतिशत कितना रहा, नोएडा दादरी जेवर में कौन रह...