रेलवे ने शुरू की 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना के कम होते मामलों के बीच रेलवे भी रफ्तार पकड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश व दिल्ली समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढ़ील देने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके चलते ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे ने रविवार को एलान किया कि उसने 12 स्पेशल ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है। इनमें कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट, लखनऊ-आगरा सुपरफास्ट और आगरा-अजमेर सुपरफास्ट समेत कई अन्य ट्रेन शामिल हैं। 12 स्पेशल ट्रेनों को छह जून यानी रविवार से अगले आदेश तक पहले की तरह शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे ने दो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी  है।

इन 12 ट्रेनों को छह जून से किया गया शुरू

02033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली,  रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

02034 नआ दिल्ली -कानपुर सेंट्रल, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

04198 ग्वालियर-भोपाल, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

04197 भोपाल-ग्वालियर, रविवार से शुरू गई ये ट्रेन

02179 लखनऊ जंक्शन- आगरा फोर्ट, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

02180 आगरा फोर्ट- लखनऊ जंक्शन, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

04195 आगरा-फोर्ट- अजमेर, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

04196 अजमेर-आगरा फोर्ट, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

01807 झांसी-आगरा कैंट, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

01808 आगरा कैंट-झांसी, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

01911 ईदगाह-बांदीकुई, रविवार से शुरू हो गई ये ट्रेन

01912 बांदीकुई-ईदगाह,  सोमवार से शुरू होगी ये ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे ने इन दो ट्रेनों की बढ़ाई फ्रीक्वेंसी

04113 सूबेदारगंज-देहरादून, 9 जून से शुरू होगी ये ट्रेन

04114 देहरादून- सूबेदारगंज, 12 जून से शुरू होगी ये ट्रेन

पूर्वी मध्य रेलवे ने 24 विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं फिर से कीं शुरू 

वहीं, दूसरी ओर शनिवार को पूर्वी मध्य रेलवे ने उन ट्रेनों का विवरण साझा किया जिनकी सेवाएं 5 और 6 जून से बहाल की गईं। इन ट्रेनों को पहले रेलवे द्वारा जोन के विभिन्न वर्गों में निलंबित कर दिया गया था। पूर्व मध्य रेलवे ने  अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट वही रहेगा जो पहले की तरह था।

यह भी देखे:-

बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार
नोएडा प्राधिकरण की 201 वीं  बोर्ड बैठक संपन्न, जानिए क्या निर्णय लिए गए , पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला एंव विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान समारोह
यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
कैलाश मासूम को नोबल एसियन ऑफ़ दि ईयर अवार्ड से सम्मानित
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर किया गया औचक निरीक्षण
22 वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने दी जान
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा
गौतमबुद्ध नगर : चार थाना-कोतवाली प्रभारियों में फेरबदल
आईटीएस डेन्टल में एमडीएस के विद्यार्थियों का नया सत्र हुआ प्रारम्भ
कोरोना के बढ़ते मामलों पर बैठक में प्रधानमंत्री ने किया आह्वान, वैक्सीन और दवा उत्पादन में लगा दें प...
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय SATTE 2024 की हुई शुरूआत
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया करेगी उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, कुज़ीन और कल्चर' का साक्षात्कार: म...
मीडिया कर्मी अतुल अग्रवाल के साथ गन प्वाइंट पर लूट, निजी चैनल मे है संपादक सूझबूझ से बची जान