एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर टाउनशिप परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- ‘‘पारिस्थितिक तंत्र की बहाली’’।

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह महाप्रबंधक (दादरी) बी श्रीनिवास राव ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक ने उपस्थित कर्मचारियों को पर्यावरण शपथ ग्रहण करवाई। समूह महाप्रबंधक ने पर्यावरण शपथ के माध्यम से कर्मचारियों का आहवान किया कि वे कार्यक्षेत्र में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान देंगे। समूह महाप्रबंधक ने आगे कहा कि इस अवसर पर हम अपने सभी क्रियाकलापों से यह दर्शाएं कि हम प्रकृति के साथ एकजुटता से खडे़ हैं और पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता संरक्षण से पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए समर्पित हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएंडएम) देबाशीष दास ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का संदेश पढा। इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक (ऑपरेशन) बी के चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (ईधन प्रबंधन) जी के मोहंती महाप्रबंधक (टीएस) राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित फोरेस्ट रेंजर आफीसर (गौतम बुद्ध नगर) अरविंद कुमार मिश्रा ने भी पौधे लगाये।

यह भी देखे:-

फर्ज: लवलीना ने पुरस्कार में मिले पैसों से कराया मां का किडनी ट्रांसप्लांट, इलाज के साथ की ओलंपिक की...
यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना RPS09/2025 का ड्रा शांतिपूर्वक संपन्न, कुल 54225 पात्र आवेदकों में स...
उत्तरप्रदेश: सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी को बहाने से घर बुलाया फिर....
Lockdown 4 : गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन, टहलने के लिए पार्क खोले गए , निजी वाह...
कोरोना अपडेट : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर, आज भी आये मरीज , तीन इलाके सील
UN में श्रीलंका के खिलाफ मतदान से दूर रहा भारत, जानें- तमिलनाडु की राजनीति से है क्या कनेक्शन
चीन से निपटने को अमेरिका के भारत से रिश्ते अहम-रो खन्ना, भारतवंशी अमेरिकी सांसद
आज से डीयू बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक-सरकार आमने सामने
सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चिकित्सा से जुड़े सेक्टर भी करेंगे शिरकत
Lockdown 2021 Latest Update: होली से कोरोना फिर बेकाबू, महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली ने बढ़ाई चिंत...
पीएम मोदी 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे, 9 सितंबर को वर्चुअली आयोजित होगा सम्मेलन
राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ, एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण
तालाब में डूब कर मासूम की मौत
दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाज़िर , जानिए क्यों
अखाड़ों में कुंभ समाप्ति की घोषणा को लेकर विवाद शुरू, जानिए क्या कहना है बैरागी अणियों का