बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए

बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए

बिलासपुर(खालिद सैफी): लोगों में एंटीबाडी की जांच के लिए बिलासपुर में शुक्रवार को सीरो सर्वे शुरू किया गया। बिलासपुर वार्ड सात से 24 लोगों के ब्लड सैम्पल लिए गए हैं। तीन दिन तक चलने वाले सर्वे में 72 लोगों का बिलासपुर व 24 लोगों का नवादा गांव में रक्त के नमूने लेकर एंटीबाडी की जांच की जाएगी। इनमें पांच साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। एंटीबाडी की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डा. नारायण किशोर, प्रयोगशाला सहायक राकेश तिवारी, महिला स्वास्थ्य कर्मी मीनू राय व आशा कार्यकत्री जगरेश भाटी टीम का गठन किया है।
दनकौर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र तिवारी ने बताया कि सीरो सर्वे में ऐसे पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों और लोगों के रक्त का नमूना लिया जा रहा है, जिन्होंने कोरोना की जांच नहीं कराई। इनके नमूनों की जांच करके यह पता किया जाएगा कि कितने लोगों को कोरोना होकर ठीक हो चुका है और इनको इस बारे में जानकारी भी नहीं है। एंटीबाडी की जांच से इसका आकलन हो पाएगा। सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के लिए 10 टीमें गठित की है, जो हर दिन 248 नमूने एकत्रित करेंगी। सर्वे शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में होगा। नमूनों को एकत्रित करने के बाद एंटीबाडी की जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा।
“बिलासपुर नगर वार्ड सात से आठ बच्चे, आठ महिला व आठ पुरुष का ब्लड सैम्पल लिए गए है। शनिवार को नवादा गांव में 24 लोगों का सैम्पल लिए जाएंगे।
डा. नारायण किशोर, चिकित्साधिकारी दनकौर

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
एक पेड़ "मां" के नाम, वृक्षारोपण अभियान बनेगा जनआंदोलन: ADM ने दिए सख्त निर्देश
ग्रेनो में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस मंजूर
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने किया ऑनलाइन इंतजाम, लकड़ी डिपो को गूगल...
ग्रीन सिटी हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया अपना 10वां स्थापना दिवस, शानदार उपलब्धियों पर हुई चर्चा
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
आस्था और उल्लास के बीच आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में गणेश उत्सव का समापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह में रोटरी क्लब ने हेलमेट वितरित किया 
ग्रेटर नोएडा में नव सृजन संकल्प समारोह सम्पन्न: शारदा यूनिवर्सिटी में डॉ. चिन्मय पंड्या के प्रेरक वि...
पुलिस लाइन में एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं ग्रेनो के स्कूल , डीएम जांच कराएं - गोल्डन फेडरेशन
मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली
आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण भारतीय को मिल रहा है समर्थन, अधिकारीयों ने नहीं ली सुध
तहसील सदर में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा और हुआ भावपूर्ण कार...
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: 8 हजार हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल नोड, इंटरनेशनल ट्रेड स...
आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन