सबसे भद्दी भाषा भारत में भाषा कौन सी? Google का जवाब

बेंगलुरु: गूगल (Google) पर भारत में सबसे खराब भाषा के सवाल का जवाब कन्नड (Kannada) आने पर कर्नाटक (Karnataka) में गुरुवार को आक्रोश पैदा हो गया. लोग सोशल मीडिया पर इसके बारे में चर्चा करने लगे. ये बात इतनी बढ़ गई कि राज्य सरकार ने गूगल को कानूनी नोटिस भेजने की बात तक कह दी.

निंदा के बाद गूगल ने सुधारी गलती

वहीं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले में गूगल की निंदा की, जिसने बाद में ‘भारत में सबसे भद्दी (अगलिएस्ट) भाषा’ पूछे जाने पर अपने सर्च इंजन पर आने वाले जवाब से कन्नड को हटा लिया. कंपनी ने लोगों से इस मामले में खेद जताते हुए कहा कि सर्च के परिणाम में उसकी राय नहीं होती.

‘सदियों से कन्नडिगा लोगों का गौरव रही है भाषा’

कर्नाटक के कन्नड, संस्कृति और वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने संवाददाताओं से कहा कि गूगल को उक्त प्रश्न का यह जवाब देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा जाएगा. हालांकि इसके बाद में मंत्री ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी प्रकट की और गूगल से कन्नडिगा लोगों से माफी मांगने को कहा. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कन्नड भाषा का अपना इतिहास है और यह करीब 2,500 साल पहले अस्तित्व में आई थी. मंत्री ने कहा कि यह भाषा सदियों से कन्नडिगा लोगों के लिए गौरव रही है.

लिंबावली ने ट्वीट किया, ‘कन्नड को खराब तरह से दिखाना महज कन्नडिगा लोगों के गौरव को अपमानित करने का गूगल का प्रयास है. मैं गूगल से कन्नड और कन्नडिगा से तत्काल माफी मांगने को कहता हूं. हमारी खूबसूरत भाषा की छवि खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

यह भी देखे:-

छठ पूजा 2024: बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति का भव्य आयोजन, आस्था का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
पैरा ओलम्पियन डीएम सुहास एल वाई को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की टीम ने दी बधाई 
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : शिव धनुष खंडित कर सिया के हुए राम
जीएल बजाज कॉलेज में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवाओं को सशक्त करने की पहल
Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
नोएडा: अद्भुत पराक्रमी थे महाराजा सुहेलदेव - विनायकराव देशपांडे
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म और सीता जन्म की लीला ने...
प्राधिकरण के मुख्य कार्यालय में मॉडल क्रेच की से शुरुआत, सीईओ ने किया लोकार्पण -औद्योगिक क्षेत्रों म...
07 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार रुपये की धनराशि से होगा कासना से खेरली हाफिजपुर मार्ग का निर्माण कार्य।
ब्रह्माकुमारीज़ ने प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगाए पेड़ और रक्षा बंधन का महत्व बताया
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे व यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत , 6 घायल
औद्योगिक संगठनों और UPSIDA अधिकारियों के बीच हुई बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल