उत्तर प्रदेश चुनाव में किसान आंदोलन का होगा असर, बीजेपी को भुगताना पड़ेगा खामियाजा: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश के चुनाव में भारी असर पडेगा।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नतीजों ने भाजपा सरकार को अपनी रणनीति और नेता बदलने के लिए सोचना पड रहा है। अगर अब भी नहीं बदले तो इन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कृषि कानून के विरोध में पिछले एक हफ्ते से मुरादाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर धरना स्थल पर मौजूद किसानों के समर्थन में पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में लगभग दो घंटों तक टोल फ्री कर दिया। टोल प्लाजा फ्री किए जाने की सूचना पर  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी धरनास्थल पर पहुंच गए थे।राकेश टिकैत ने कहा कि  मुरादाबाद के किसानों को दिए जाने वाले नोटिस गलत  हैं,दुर्भावनापूर्ण है,जिसके विरोधस्वरूप आज वह किसानों के समर्थन में धरने में शामिल हुए हैं।

टिकैत रामपुर रजबपुर में भी किसानों से रुबरु  हुए। उन्होंने कहा कि जहां तक टोल प्लाजा फ्री करने की बात है तो वह प्रशासन  ने किया है। तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग के संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना  नार्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन से करते हुए कहा कि किम जोंग उन भी  बादशाह हैं, तो मोदीजी भी भारत के बादशाह की भूमिका में हैं।क्योंकि बोलने  की आजादी और अधिकार ना होने की वजह से कलम पर अघोषित पहरा है।किसी को भी  बोलने ही नहीं देते हैं बादशाह।

दो घंटे तक धरने में शामिल रहे भाकियू नेता  राकेश टिकैत प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल पर मजबूती देने के बाद अपने  गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गए।लेकिन जाते समय प्रशासनिक अधिकारियों को  आगाह कर गए कि अगर किसानों  के धरनास्थल की बिजली काटी गई तो फिर समूचे  राज्य के तमाम टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को भाजपा नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी  कंपनियां चला रहीं हैं। इसीलिए भाजपा नेता किसानों से बात नहीं कर पा रहे  हैं। उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।भाजपा नेता तो एक तरह से हाउस अरेस्ट  हैं। किसान नेता ने आगे कहा कि किसान आंदोलन अभी लंबा  चलेगा। बारिश आने वाली है, इसलिए आंदोलन कर रहे किसान झोपड़े की जगह पक्के  मकान बनाएंगे।

यह भी देखे:-

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव को भरपूर बिजली देने के लिए 220 केवी बिजली घ...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार लूटा मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
मायावती का ब्राह्मण कार्ड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी बसपा
आरडब्लूए सोसाइटी एक्ट से बनी ,मान्यता देने की नहीं कोई नीति - नॉएडा प्राधिकरण
बीवाईडी इंडिया ने  लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील का किया अनावरण 
एनजीटी के नियमों का उलंघन कर रहे बिल्डर का दो प्लांट सीज
राजस्थान: 'आरएसएस में चले जाओ' राहुल गांधी के पक्ष में आए सीएम गहलोत, कही यह बात
गुर्जर समाज में नई मिसाल: बिना दहेज और सादगीपूर्ण शादी ने पेश किया आदर्श
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, में मनाई गयी महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
कैलाश मासूम को नोबल एसियन ऑफ़ दि ईयर अवार्ड से सम्मानित
"जेवर विधायक व प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ"
पूर्वांचल में किसान आन्दोलन को धार देने बनारस पहुंचे राकेश टिकैत, कहा- आंदोलन से ही होगा किसानों का ...
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को स...
एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhi & P-Mec India 2022 का आगाज़