योगी आदित्यनाथ पर तस्वीर हो गई साफ, जाने दिल्ली से आए भाजपा नेता के बयान के मायने

यूपी की राजनीति इस समय खासी गरमाई हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान अभी से एक्टिव हो गया है।इस बीच भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने ट्वीट कर उन कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की है, जिसमें यह कहा गया था कि केंद्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप को लेकर चिंतित है। योगी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को लखनऊ भेजा गया। ऐसे में उऩका यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ भी की। साथ ही किसी का नाम लिए बिना यह भी लिखा कि एक म्युनिसिपलिटी के सीएम 1.5 करोड़ लोगों की आबादी को मैनेज करने में फेल रहे हैं। वहीं, योगी सरकार ने 20 करोड़ से अधिक आबादी वाले यूपी में नियंत्रण कायम किया है।

बीएल संतोष ने हाल मं लखनऊ में राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय नेतृत्व यूपी में पार्टी के कामकाज को लेकर चिंतित है और इसी के चलते मीटिंग की गई है। मीटिंग में बीजेपी के कई नेताओं ने बीएल संतोष से कहा था कि उनकी कोई सुनवाई अफसर नहीं करते हैं और वे लोगों के काम नहीं करा पा रहे हैं। इन शिकायतों को पार्टी और सरकार के बीच तालमेल की कमी के तौर पर देखा गया था। हालांकि बीएल संतोष ने नेताओं से कहा था कि फिलहाल उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए और लोगों के बीच जाना चाहिए।

बीएल संतोष ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए योगी सरकार की तारीफ करते हुए दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में योगी सरकार के 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के पैरेंट्स को पहले टीका लगाने के फैसले की सराहना की तो दूसरे ट्वीट में बीएल संतोष ने लिखा, ‘पिछले 5 सप्ताह में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए केसों में 93 फीसदी तक की कमी लाने में सफल रही है। उनके बयान के बाद यूपी सरकार को लेकर कयासों पर जरूर विराम लग गया है।

बता दें कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। अगले साल मार्च तक चुनाव हो सकते हैं। 2017 में बीजेपी ने यहां 403 सीटों में से 309 पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी को महज 49 और बीएसपी को 18 सीटें ही मिली थीं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 7 सीटें ही जीत सकी थी।

यह भी देखे:-

भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लश्कर गाह शहर पर भी तालिबान ने किया कब्जा, तीन भारतीय बचाए गए
69 हजार शिक्षक भर्ती : कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी काउंसलिंग, एक समय में पांच ही शिक्षकों की काउंसलि...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से बिहार के 23 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मोनिका सुखीजा ने जीता एम्प्रेस यूनिवर्स 2018 कंट्री राउंड , पेश है बातचीत के कुछ अंश
भा.ज.पा. जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व चुनाव समिक्षा बैठक, पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर की ग...
मुख्यमंत्री योगी ने मानसून को देखते हुए दिए निर्देश, इंसेफलाइटिस से निपटने के लिए एलर्ट रहें विभाग
Kia EV6: पेश हो गई है नई इलेक्ट्रिक कार, 500Km की ड्राइविंग रेंज और महज 18 मिनट में होगी चार्ज! जाने...
आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026: ग्रेटर नोएडा में वैश्विक खरीदारों की चहल-पहल, निर्यातकों के लि...
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
भविष्य की चिंता: दिखने लगा है जलवायु परिवर्तन का असर
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन