हथियार की नोंक पर दवा वितरक से नगदी लूट

ग्रेटर नोएडा । रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में दवा वितरक से हथियार के नोंक पर बदमाशों ने नगदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने रबूपुरा कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुलन्दशहर क्षेत्र के गांव ज्ञासपुर के रहने वाले सत्यवीर व गांव काजीपुरा निवासी शीशपाल का बुलन्दशहर स्थित श्री दुर्गा मैड़िकल एजेंसी व बैष्णव मैड़िकल एजेंसी है दोनों वितरक ककोड़, झाझर, रबूपुरा क्षेत्र के मैड़िकल स्टोरों पर दवाईया सप्लाई करते हैं।

आज दोपहर दोनों वितरक एक मोपेड़ पर सवार होकर दवाई सप्लाइ के बाद रूपए उगाही कर बुलन्दशहर के लिए जब वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के झाझर मार्ग पर महमदपुर जादौन गांव के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनकी मोपेड़ को रोक लिया। और हथियार की नोंक पर सोलह हजार रूपए नकदी लूट ली । लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और झाझर की तरफ फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर : पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
लापता शख्स की मिली लाश, हत्या की आशंका
दो साल के मासूम के अपहरण का सूत्रधार निकला चचेरा भाई गिरफ्तार 
फर्जी फाइनेंस से लग्जरी कारों की ठगी का भंडाफोड़, नोएडा पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्त दबोचे
छात्रा को जिंदा जलाने की घटना को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
एसएसपी अलीगढ़ के नाम से धमकी देने वाला शख्स पंहुचा हवालात
चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, रणदीप भाटी गैंग से ताल्लुक, निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी ! जा...
चाचा-भतीजे पर फावड़ा से वार, एक की मौत, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या !
श्रीकांत त्यागी को तीन मामले में मिली जमानत, फिर भी अभी रहेगा सलाखों के पीछे
फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
होटल मालिक के हत्या मामले में चार पर एफआईआर दर्ज
नोएडा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश
हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली में महिला की मौत