आईआईएमटी कॉलेज की आर एंड डी टीम ने ऑक्सीजन जेनरेटर का किया आविष्कार

  • 92 प्रतिशत तक शुद्ध ऑक्सीजन देने वाला जेनरेटर ‘जीवन’
  • एक मिनट में करेगा 15 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न
  • बाजार के मुकाबले काफी कम कीमत
  • एक साथ पांच लोग कर सकते हैं उपयोग

देशभर में ऑक्सीजन क्राइसिस की खबरों के बीच यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक स्वदेशी  ऑक्सीजन जेनरेटर’ जीवन एक मशीन बनाई है, जो 92 प्रतिशत तक शुद्ध ऑक्सीजन देने में सक्षम है। रिसर्च एण्ड डवलेप टीम का कहना है कि यह कोरोना महामारी से जूझ रहे गंभीर मरीजों के लिए भी बेहद कारगर मशीन साबित होगी। शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अनुसंधान वैज्ञानिक मयंक राज ने भारत सरकार से रिटायर साइंटिस्ट डॉ. एस.के. महाजन, कॉलेज के अनुसंधान निदेशक डॉ. संजय पचौरी और आर एंड डी प्रमुख सास्वत कुमार दास के सहयोग से इस जीवन नामक मशीन को सफलतापूर्वक विकसित किया है।  कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना काल में यह आविष्कार देश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी।

 बहुत कम लागत में बना ऑक्सीजन जेनरेटर, जीवनः साइंटिस्ट डॉ. एस.के. महाजन ने कहा है कि बाजार में मिलने वाली ऑक्सीजन मशीन के मुकाबले हमारा ऑक्सीजन जनरेटर बहुत किफायती है। बाजार में इस प्रकार की मशीन की कीमत एक लाख से लेकर ढाई लाख रूपये तक है। हमारी टीम ने मात्र 35 हजार में विकसित किया है। इस मशीन से कोविड से जूझ रहे आम लोगों को काफी फायदा होगा। बिजली से चलने वाले इस ऑक्सीजन जेनरेटर को कहीं पर भी आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है। पांच लोग एक साथ कर सकते हैं उपयोगः उन्होंने आगे बताया कि इस मशीन से एक साथ पांच लोग ऑक्सीजन की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही जीवन नामक यह जेनरेटर एक मिनट में लगभग 15 लीटर ऑक्सीजन पैदा करता है। इसके लिए कंप्रेस्ड एयर सेपरेशन तकनीक का उपयोग किया जाता है जो कि वातावरण की हवा से 70 प्रतिशत नॉइट्रोजन सहित दूसरी अन्य गैस को अलग कर शुद्ध 92 प्रतिशत तक ऑक्सीजन बनाता है। वहीं आईआईएमटी समूह संस्था के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता ने कहा कि संस्थान के लिए यह गौरव की बात है कि आर एंड डी की टीम ने लॉकडाउन के कठिन समय में चीजों का इक्टठा कर इस तरह का आविष्कार कर दिखाया यह काबिले तारीफ है।

यह भी देखे:-

ईशान संस्थान में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, डॉ. डी.के गर्ग ने यज्ञ को बताया विश्व का सर...
जीएसटी के विरोध में मेडिकल स्टोर रहे बंद , मरीज रहे परेशान
दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद 
नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को हुई कड़ी सजा, 1लाख का जुर्माना
जीपीएल 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : बढ़पुरा बनाम कुलेसरा बी व मिलक 2nd बनाम खानपुर के बीच खेला गया मैच
रोटरी क्लब ग्रेनो करा रहा है तुगलपुर स्कूल में कमरे का निर्माण
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 में गाड़ियों व बाइक को देखने के लिए दर्शकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने क...
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सितंबर में आएगा बढ़ा DA
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
बड़ी लापरवाही: कोरोना की जगह लग गया एंटी रैबीज का टीका, डीएम ने बैठाई जांच, जानें क्या है पूरा मामला
निर्माणाधीन बिजलीघर में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया: पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो दबोचे, अव...
आर.बी.एम.आई. ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने आयोजित किया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप: 200+ छात्र-छात्राओं और स्ट...
'बाबर' के नाम पर नहीं बल्कि इनके नाम पर होगी अयोध्या में बनने वाली मस्जिद, जानें कौन हैं ये हस्ती
नए कानून के मुताबिक बदलेगा फेसबुक, व्हाट्सएप भी टालेगा निजता नीति