ग्रेनो में हिन्दू जागरण मंच संगठन का विस्तार, सतेंद्र राघव बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

ग्रेटर नोएडा : हिन्दू जागरण मंच गौतमबुद्ध नगर की संगठन विस्तार एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई I इस कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में आन्तरिक सुरक्षा देश के आमजन मानस के लिए बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है I

स्थानीय स्तरों पर आतंकवादी घटनाओं को सक्रीय करने के लिए भारत की सीमाओं से निरंतर घुसपैठ की जा रही है, भारत देश में बंगलादेश की सीमाओं से पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा देश के विभिन्न स्थानों में आंतरिक सुरक्षा को समाप्त करने के लिए विधिवत योजना के तहत षड़यंत्र चल रहा है I भारत सरकार को इस पर विशेष चिन्तन करना चाहिए I

कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश प्रशाशनिक प्रमुख श्रीमान राकेश चौहान जी उपस्थिति रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के जिला संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल जी ने की I

कार्यक्रम का संचालन हिन्दू जागरण मंच के जिला सम्पर्क प्रमुख अमरजीत सिंह के द्वारा किया गया I संगठन के विस्तार कार्य योजना हेतु ग्रेटर नोएडा नगर में हिन्दू जागरण मंच की नव गठित टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ने की I

हिन्दू जागरण मंच ग्रेटर नोएडा के नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार है – अंकित मित्तल (नगर अध्यक्ष),लाल जी कुशवाह, जितेन्द्र तिवारी,धर्मेन्द्र (नगर उपाध्यक्ष) मनोज कुशवाह (नगर महामंत्री), रवि यादव, त्रिपन सिंह (नगर मंत्री), जय प्रकाश (नगर कोषाध्यक्ष ), अधिवक्ता मुकेश सिग्घल (नगर विधि प्रमुख), श्रीमती पिंकी त्रिपाठी (वीरांगना वाहिनी नगर संयोजिका), मनीष पाण्डेय (नगर युवा वाहिनी संयोजक), योगेश भाटी (युवा वाहिनी संयोजक थाना दादरी), राहुल लम्बरदार (नगर मीडिया प्रभारी) एवं अजय कुमार को नगर कार्यकारिणी में सदस्य घोषित किया I कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थिति हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष श्रीमान कुलदीप शर्मा जी, महामंत्री संजीव गोविल, मंत्री मोमराज सिंह, युवा वाहिनी संयोजक कुलदीप कुमार, वीरांगना वाहिनी जिला संयोजिका बीना अरोरा, धर्मेन्द्र पुण्डीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति थे I

यह भी देखे:-

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने महिला मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय कार्यालय के लिए रवाना कि...
मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर भाजपा का कब्जा, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल दोबारा जी...
सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले को लेकर सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, 2 से 8 अक्टूबर तक सपा मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’
लखीमपुर हिंसा : आज राष्ट्रपति कोविन्द से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे श...
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
गौतम बुद्ध नगर के 11 मंडलों में मनाई गई अटल जयंती
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम बिसरख धाम के तत्वधान में भाजपा में 750 लोग शामिल हुए
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के  विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोंक...
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा : सीएम योगी
योगी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को दी नई ऊर्जा, अब तक बांटे साढ़े छह लाख करोड़ के लोन
उत्तर प्रदेश में साईकिल हाथी साथ -साथ, अब क्या करेगी बीजेपी पढ़ें पूरी खबर
गाँव-गाँव पहुँची भाजपा "गाँव चलो अभियान" के तहत सरकार की उपलब्धियों को बताया
अब त्योहारों में उपहार स्वरूप चीन का प्रोडक्ट नहीं, बल्कि यूपी का ओडीओपी दिया जाता है: सीएम योगी
जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता और कर्तव्य है : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की साईकिल सन्देश यात्रा को पुलिस ने परीचौक पर रोका