मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में खुला नया कोविड टीकाकरण केंद्र

— केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के डीएम श्री अजय शंकर पांडेय और साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील शर्मा के साथ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में कोविड टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया

गाजियाबाद, 31 मई 2021: गाजियाबाद के लोगों को वैक्सीन लगाने की सुविधा देने और कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से उत्तर भारत के अग्रणी अस्पताल मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सम्मानित अतिथियों गाजियाबाद के जिलाधिकारी श्री अजय शंकर पांडेय और साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील शर्मा की मौजूदगी में इस टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आपरेशंस डॉ. गौरव अग्रवाल भी मौजूद थे।

मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के इस टीकाकारण केंद्र पर आज से 18 साल से ज्यादा उम्र के अधिक से अधिक वे सभी लोग टीके लगवा सकेंगे जो आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं। अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अभी केंद्र पर पंजीयन कराने की सुविधा नहीं दी जा रही है इसलिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार आनलाइन www.cowin.gov.in पोर्टल के जरिये पंजीयन कराकर टीका लगवाने की तारीख और समय ले सकते हैं।

इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आॅपरेशंस डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा, ‘देश फिलहाल कोविड महामारी से लड़ रहा है, ऐसे में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र विकल्प है और हम लोगों से अपील करते हैं कि टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को सहयोग करें। इस मुहिम में हम राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ डटकर खड़े हैं क्योंकि कोरोना वायरस पर विजय पाने के  लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। टीकाकरण अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने में सहयोग करने के लिए हमने अपने सभी संसाधन लगा दिए हैं।’

गाजियाबाद के सभी आरडब्ल्यूए निवासियों को टीके लगवाने में तेजी लाने के लिए इंदिरापुरम के एक स्कूल में भी एक विशाल टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाएगा जहां प्रतिदिन 4000 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। यहां गाजियाबाद के 18 साल से अधिक उम्र के सभी निवासियों के लिए पहले से पंजीयन कराने और केंद्र पर जाकर पंजीयन कराने दोनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी

आनलाइन पंजीयन कराने वाले लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, डबल मास्क लगाने और समय पर टीकाकरण केंद्र पहुंचने जैसे सभी एहतियातन उपाय बरतने की अपील की जाती है। मैक्स हॉस्पिटल ने हमेशा की तरह मरीज पर  केंद्रित एक और कदम उठाया है जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर इंटीग्रेटेड  कंट्रोल रूम का नंबर जारी, कोरोना को लेकर अगर  समस्या है तो इस नंबर पर करे...
आईईईएमए का उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले— विकसित भारत के लिए पावर सेक्टर अहम
भारतीय योग संस्थान ने मनाया योग दिवस, 400 साधक -साधिकाओं ने एक साथ किया योगाभ्यास 
वाराणसी : बेटी होने पे नही लेती कोई चार्ज, मोदी भी है इनके फैन, डॉक्टर शिप्रा धर
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
शारदा विश्वविद्यालय की एनसीसी  छात्राओं ने महिलाओं के मासिक धर्म प्रति किया जागरूक 
CADAVERIC OATH AT GIMS, GREATER NOIDA
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया गया...
आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में मुँह और गाल के कैंसर की सफल कमांडो सर्जरी, मरीज स्वस्थ
CORONA UPDATE: जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर का हाल
यथार्थ हॉस्पिटल में पेश की इंसानियत की मिसाल: मेडिकल एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचा गम्भीर बीमार...
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।