आईटीएस डेंटल कॉलेज में तम्बाकू रहित दिवस पर वेबिनार का आयोजन

“आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज में कोरोना महामारी के दौरान दंत चिकित्सको की तंबाकू रहित समाज मे भूमिका हेतु तम्बाकू रहित दिवस पर वेबिनार का आयोजन”

आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा मे डाॅ0 अरूणा डी0 एस0, निमहांस बैंगलोर ने वल्र्ड नो टाॅबैको दिवस के अवसर पर लोगों को तम्बाकू की लत से छुटकारा पाने के तरीकों पर आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जिसमें संस्थान के लगभग 60 शिक्षकों एवं 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

डाॅ. अरूणा ने बताया कि तम्बाकू व धूम्रपान के सेवन से होने वाली बीमारियों जैसे – कैंसर, दमा, रक्त चाप और नपुंसकता आदि के जानकारी के अभाव में भारत वर्ष मे प्रति वर्ष लाखो लोगो की मौत हो जाती है। तम्बाकू एवं नशे की लत अधिकतर किशोरावस्था में ही लगती है यदि इसी समय लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे सही जानकारी प्रदान कर दी जाए तो उनको इस लत से बचाया जा सकता है।

डाॅ. अरूणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि धूम्रपान से होने वाली बीमारी मुख्यतः मुख कैंसर के रोकथाम में दांतों के डाॅक्टरों की भूमिका बडी अहम होती है क्योंकि ज्यादातर मरीज दांतों के इलाज हेतु जब डेंटिस्ट के पास जाते हैं तो वे मरीजों के मुख का प्राथमिक निरीक्षण करते हैं। इसकी जानकारी सही समय पर मरीजों को देते हुए उनको सम्बंधित विशेषज्ञ के पास भेजकर सही समय पर इलाज कराने की सलाह देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होने कहा कि भारत मे मुुख्यतः स्मोकलेस तंबाकू का प्रयोग ज्यादा होता हैं। इस महामारी के दौरान वैसे तो तंबाकू सेवन कम हुआ है, परन्तु दंत चिकित्सको को आ़़धुनिक तकनीक जैसे व्हाटएस ऐप संदेश, विडियो कांफ्रेंसिंग एवं सरकार द्वारा संचालित एम0 सीजे़शन ऐप द्वारा मरीजों की मदद कर सकते हैं।

इस सम्बंध में संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने कहा कि दंत चिकित्सक होने के कारण हम सभी की ये नैतिक जिम्मेदारी होती है कि संस्थान में इलाज हेतु आये हुए मरीजों द्वारा यदि धूम्रपान या तम्बाकू का सेवन किया जा रहा हो तो भविष्य में इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराये तथा धूम्रपान छोडने हेतु उन्हें प्रेरित करे। इस अवसर पर संस्थान द्वारा ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयांेजन किया गया इसमें 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को दर्शाया।

संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चडढा और सचिव श्री बी0 के0 अरोड़ा ने संस्थान के विद्याार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आई0 टी0 एस0 परिवार हमेशा से ही गरीब मरीजों व समाज के हितों के लिए प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी आगे बढकर करता रहेगा।

यह भी देखे:-

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मनाया गया इंटरनेशनल यूथ स्किल डे, विफलता में छुप...
UP Board Result 2020: बागपत की रिया जैन ने हाईस्कूल और अनुराग मलिक ने इंटरमीडिएट में किया टॉप
जी.एल. बजाज संस्थान में नवअन्वेषकों ने किया विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के यंग सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्लब के रक्तदान शिविर में सेना के लि...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
योग और स्वास्थ्य- ग्रीवा चालन: गर्दन की सेहत के लिए आवश्यक व्यायाम, बता रहे हैं योग विशेषज्ञ ऋषि वश...
रेडियो की सार्वभौमिकता और और महत्ता से रूबरू हुए शारदा विश्व विद्यालय के छात्र
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
शारदा स्कूल ऑफ मीडिया में मनाया गया हिंदी दिवस
रयान इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता: छात्रों ने रचनात्मकता और संस्कृति का अनोखा संगम प्रस्तु...
SUMMER CAMP - MASTI TIME AT RYAN GREATER NOIDA
धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान
लॉयड बिज़नेस स्कूल में PGDM 2023–25 का भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह सम्पन्न
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रीसर्च को मिला एजुकेशन इम्पैक्ट अवार्ड्स।
विश्व स्तर पर शांति स्थापित कराने के लिए समसारा विद्यालय सम्मानित