अंतरिक्ष में भारतीय सेना की दस्तक से घबराया पाकिस्तान, ‘नए खतरे’ को लेकर कर रहा बैठकें

पाकिस्तान को इन घटनाक्रमों का जवाब देना होगा और वह आत्मसंतुष्ट नहीं रह सकता. पैनलिस्टों ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर सरकार चिंतित है और लगातार बैठकों के माध्यम से रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है. इस्लामाबाद: पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के 23 साल हो पूरे हो गए. पाकिस्तान ने भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में ये धमाके किये थे. और आज भारत से ज्यादा परमाणु हथियार पाकिस्तान के पास हैं. भले ही परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत के साथ होड़ कर रहा है, लेकिन वो अंतरिक्ष के मामले में भारत से कोसों से पीछे है और इसकी वजह से पाकिस्तान के कर्ता धर्ता अक्सर खीझते रहते हैं.

अंतरिक्ष में भारत का दमदार दखल

भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख ताकतों में शुमार है. जिसे लेकर पाकिस्तान के अंदर हमेशा से असुरक्षा की भावना रही है. अब जबकि पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के 23 साल पूरे हुए तो पाकिस्तान के शीर्ष वैज्ञानिकों ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उनकी चिंता खुलकर सामने आ गई.

परिचर्चा का आयोजन

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान डॉन के मुताबिक, ‘Pakistan’s Quest for Peace and Strategic Stability in South Asia’ नाम से एक परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें दो पैनलिस्ट, रणनीतिक योजना प्रभाग के सलाहकार जमीर अकरम और विदेश कार्यालय में महानिदेशक शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण कामरान अख्तर ने हिस्सा लिया. इस परिचर्चा में भारत को लेकर पाकिस्तान की चुनौतियों पर चर्चा हुई.

भारत से पिछड़ने पर चिंतित पाकिस्तान

इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत (India) द्वारा अंतरिक्ष (Space) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के सैन्यीकरण को पाकिस्तान (Pakistan) की सुरक्षा के लिए एक ‘उभरता हुआ खतरा’ करार दिया. इस परिचर्चा के दौरान पैनलिस्टों ने क्षेत्र की ‘कमजोर’ रणनीतिक स्थिरता और भारत की आक्रामक मुद्रा के बारे में अपनी चिंताओं को दोहराया.

पाकिस्तान बहुत पीछे

परिचर्चा में पैनलिस्टों ने पाकिस्तान के सामने विशेष रूप से उन उभरती चुनौतियों पर जोर दिया, जिन्हें अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. राजदूत अकरम ने उल्लेख किया कि भारत अमेरिकी समर्थन के साथ अपने शस्त्रागार में नई युद्ध तकनीकों – साइबर युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और घातक स्वायत्त हथियारों को एकीकृत करने पर काम कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को इन घटनाक्रमों का जवाब देना होगा और वह आत्मसंतुष्ट नहीं रह सकता. पैनलिस्टों ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर सरकार चिंतित है और लगातार बैठकों के माध्यम से रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है.

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश : दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी और बोनस के साथ बढ़ा डीए, लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफ...
कोविड से जंग: परिवार और आपके लिए 'कोरोना' का मनोवैज्ञानिक दबाव हो जाएगा कम, अगर करेंगे ये पांच जरूरी...
PM Modi in Scotland: आज जलवायु परिवर्तन पर COP26 सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
खुशखबर: आज से दफ्तरों में भी लगेगी कोविड वैक्सीन, यहां जानें एक डोज की कीमत और पूरी प्रक्रिया
असम: राहुल गांधी ने आरएसएस पर साधा निशाना, बोले- मैं नरेंद्र मोदी नहीं, मैं झूठ नहीं बोलता
ग्रेनो प्राधिकरण ने शोधित पानी से सड़कों पर छिड़काव व ग्रीन बेल्ट में पानी देना शुरू किया, जानें पूरी...
अटल जयंती पर भाजपा दनकौर मंडल ने किसान सम्मलेन का आयोजन किया 
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की परीक्षा 2021 रद्द, पीएम मोदी ने कहा  छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार ...
स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड 2019 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक व्यक्ति नहीं विचार का नाम है :चेतन
सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं की तिथियों में बदलाव किए
आज पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक ,जम्मू-कश्मीर के अधिकांश नेता दिल्ली पहुंचे
कोरोना अपडेट : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर तीसरे नंबर पर, देखें टॉप 10 जिले का हाल
यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता पर सीबीआई का शिकंजा
ना घबराएं यूपी और बिहार के श्रमिक, कोरोना पाॅजिटिव होते ही AAP सरकार अकाउंट में डालेगी 10 हजार रुपये
पंचशील ग्रीन्स 1 की कोरोना से सुरक्षा गेट पर लगाया गया सेनिटेशन स्टैंड