अनलॉक होगी दिल्ली, सोमवार से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, सरकार की नई गाइडलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के कम हो रहे केस के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार कहा कि सोमवार से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1100 के करीब नए केस, 1.5% संक्रमण दर हो गई है और अब अनलॉक करने का टाइम है। आज उप एलजी की अध्यक्षता में DDMA की मीटिंग हुई जिसमें यह फैसला हुआ। अनलॉक के पहले चरण में आखिर किसको मिलेगी छूट।

अनलॉक के पहले चरण में जिसको पहले छूट दी गई है उसमें कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री को खोला जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से अगले एक सप्ताह के लिए इन दो गतिविधियों को खोला जा रहा है। दिल्ली को सीधे पूरी तरह से अनलॉक करने की बजाय चरणबद्ध तरीके से अनलॉक किया जाएगा। यानी पहले सप्ताह में बाजार आदि अभी नहीं खोला जाएगा।

Corona Cases in Delhi : दिल्ली में टूटी संक्रमण की चेन, लॉकडाउन के बाद कैसे लगातार घटते गए केस
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कोरोना काबू में आया है लड़ाई जीती नहीं है। धीरे धीरे खोल रहे हैं। समाज के सबसे गरीब तबके का ध्यान रखना है। कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री की गतिविधियों को खोला जाएगा। हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझाव और एक्सपर्ट के सुझाव पर लॉकडाउन खोलेंगे।

Delhi News: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, दिल्ली सरकार ने बनाया 13 सदस्यीय पैनल
धीरे-धीरे केस और संक्रमण दर कम हो रही है। अस्पतालों के अंदर बेड मिलने में दिक्कत नहीं है। आईसीयू और ऑक्सिजन बेड खाली हैं। यह समय है धीरे-धीरे अनलॉक करने का है। कहीं ऐसा न हो कि लोग कोरोना से तो बच जाएं, लेकिन भुखमरी से मर जाएं। हमें बैलेंस बनाकर चलना है। केजरीवाल ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कोरोना काबू में आया है।अभी लड़ाई बाकी है। इसलिए लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोला जाएगा।

पांचवीं बार दिल्ली में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए 31 मई तक बढ़ा दिया गया था। दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था। इसकी अवधि पांचवी बार बढ़ाई गई।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
बिजली कर्मचारियों से मारपीट ,धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 21 शंखों की ध्वनि से श्री रामलीला महोत्सव 2022 का आगाज, राधाकृष्ण पार्क में किय...
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
हरियाणा : बबीता फौगाट की ममेरी बहन ने फांसी लगा जान दी, कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर उठाया कदम
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा "प्रेरणा विमर्श-2024" का शुभारंभ, पोस्टर लॉन्च
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
शातिर ठग को पुलिस ने पकड़ा, IPS की फर्जी आईडी बनाकर करता था ठगी
ग्रेनो वेस्ट में चल रही माँ सीता रसोई का समापन
कल का पंचांग, 27 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "समस्या समाधान और विचार सृजन" पर प्रेरणादायक कार्यशाला, छात्रों ने सीखा...
भारत-बांग्लादेश जिंदाबाद... PM नरेंद्र मोदी के स्वागत में सजीं ढाका की सड़कें
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल नोएडा इकाई ने बजट की प्रसंशा की
सीएम योगी ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास
समाजवादी पार्टी ने नोएडा विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा की
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: वंदना की हैट्रिक, महिला हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल की आस बढ़ी