देश में दिसंबर तक पूरा हो जाएगा कोरोना टीकाकरण का काम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार किया पूरा रोडमैप

नई दिल्ली, पीटीआइ। कोरोना महामारी के बीच देश में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत में टीकाकरण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक वैक्सीन की 216 करोड़ खुराक के उत्पादन का रोडमैप तैयार किया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 1.84 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध है। मंत्रालय ने आगे कहा कि उन्हें अगले तीन दिनों में तीन लाख वैक्सीन की खुराक और प्राप्त हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने अब तक मुफ्त चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22.46 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की है।

बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि भारत 2021 के अंत तक कम से कम अपनी सभी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा। उन्होंने आगे आश्वासन दिया था कि वर्तमान में देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार किया जा रहा है कि कोरोना वायरस का अगला म्यूटेंट फिर से आ सकता है। भविष्य में यह बच्चों के लिए खतरा बन सकता है।

21 मई को एक कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच भारत 216 करोड़ वैक्सीन की खुराक खरीद लेगा। जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ खुराक की खरीद की जाएगी।

जून महीने में उपलब्ध हो जाएगी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी

गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ जंग में अगले महीने से देश में एक और वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी जून महीने के दूसरे हफ्ते से देश में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। यह वैक्सीन देश में सबसे पहले अपोलो अस्पताल के जरिए उपलब्ध होगी। अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने इसे लेकर घोषणा की है कि उसके देशभर के अस्पतालों में जून के दूसरे हफ्ते से रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का टीकाकरण व्यापक पैमाने पर शुरू हो जाएगा।

यह भी देखे:-

तमाम विवादों के बीच भारत पहुंचे 3 राफेल जेट
देखें Live, राहत पॅकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण का तीसरे चरण की घोषणा
"आयशा" और भी हैं : सुहागरात की सेज पर मांग लिया दहेज, मांग पूरी न होने पर कर दी जिंदगी बर्बाद
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
भुवनेश्वर कुमार को ICC ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ', रिषभ पंत और आर अश्विन भी चुने गए थे बेस्ट खिलाड़ी
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के इनोवेशन काउंसिल ने  "उद्यमिता और नवाचार के रूप में कैरियर के अवसर" विषय प...
चीन के नापाक हरकत से व्यापारियों में रोष , मुंहतोड़ जवाब दे भारत
कांग्रेस पार्टी के सबसे संकटपूर्ण दौर में ही युवा पीढ़ी के चेहरे होने लगे तितर-बितर
पाक के बाद श्रीलंका बना नया गुलाम, अब कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध शुरू
Tokyo Olympics 2020 : आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
चीन सीमा पर 2 लाख सैनिकों की तैनाती; पलटवार करने की पूरी छूट, तनकर खड़ा है भारत
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने शकलपुरा में किया डिग्री कॉलेज रोड का उद्घाटन
दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों का रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
कानपुर सेंट्रल स्टेशन : ट्रेन मे थे लगभग 1.40 करोड़ रुपये, पंचायत चुनाव मे थी खपाने की योजना, जीआरपी...
Women Reservation Bill: राहुल ने नई संसद की तारीफ, महिला आरक्षण बिल को कहा अधूरा