शराब के सेवन से मौत के मामले में CM योगी आदित्यनाथ नाराज, गृह व आबकारी विभाग के अफसर तलब

अलगीढ़ में गांव के ही ठेके से खरीदकर शराब का सेवन करने के बाद सात लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने गृह तथा आबकारी विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर तलब किया जा रहा है। माना जा रहा है कि वह इस प्रकरण में बेहद सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।

अलीगढ़ में गुरुवार रात देशी मदिरा के सेवन के बाद सात लोगों की मौत और कई लोगों की हालत गंभीर होने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद तल्ख हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर गृह तथा आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों तलब किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में हर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में सभी दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो सकती है। उनका निदेश है कि अगर इन सभी ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी है तो ठेका सीज करें। इतना ही नहीं दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलाम करें। उससे जो भी धनराशि मिले, उसे मुआवजा के रूप में सभी मृतकों के परिवार के लोगों को प्रदान किया जाए।

 गौरतलब है कि अलीगढ़ लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी ने गरुवार को शराब खरीदी थी। देर शाम इन सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद से इनकी हालत बिगडऩे लगी। पुलिस ने शराब ठेका अपने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि शराब के सेवन के बाद जान गंवाने वालों ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मृतकों में दो करसुआ में एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं।

यह भी देखे:-

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ा, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों को लिखा पत्र, दिए ये न...
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन
बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के खिलाफ नोएडा में गूंजेगी जनआक्रोश की हुंकार
तानराज संगीत विद्यापीठ में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन, संगीत–नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने मोहा म...
चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत
मसूरी में झरने के नीचे नहाते दिखे सैकड़ों लोग, एक ने भी नहीं पहना मास्क, देखें वायरल वीडियो
कोरोना ने ली पुलिस अधिकारी की जान, एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन 
जब अब्बाजान ने वैक्सीन लगवा ली तो बोले हम भी लगवाएंगे- योगी, जाने पूरी ख़बर
महिला क्रिकेट टीम की Female Partner हुईं Pregnant, 2 साल पहले हुई थी शादी
मुख्यमंत्री योगी ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले- प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्...
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
बीमारी से तंग एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर की आत्महत्या
भारत डिज़ाइनर फैशन शो: युवा प्रतिभाओं और आधुनिक फैशन का शानदार समागम
बकरीद पर सजे दिल्ली के बकरा बाजार: सुल्तान बना हुआ है आकर्षण का केंद्र, कुदरती लिखा है कलमा
दिल्ली में स्थायी कार्यालय भवन को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रतिनिधिमंडल सांसद रामवीर सिंह ...
लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में खुली बियर की दुकानें, समय निर्धारित