चीन पर बढ़ रहा कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच का दबाव, वैज्ञानिक कर रहे स्पष्ट सबूतों की मांग

बीजिंग[चीन], एएनआइ। कोरोना वायरस की उत्पत्ति(origins of Coronavirus) की जांच को लेकर चीन पर दबाव बढ़ रहा है। यहां तक ​​​​कि वैज्ञानिक कोरोना वैश्विक महामारी की जड़ों में जाने के लिए और अधिक स्पष्टता की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से कोविड-19 की उत्पत्ति के संबंध में खुफिया विभाग से 90 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगे जाने के बाद से ही चीन की चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि वह कोरोना की उत्पत्ति की दोबारा जांच जल्द शुरू कर सकता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया के मेजबान एंड्रयू बोल्ट ने बुधवार को फ्लिंडर्स मेडिकल सेंटर में एंडोक्रिनोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर निकोलाई पेत्रोव्स्की से बात की जिन्होंने कहा कि दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय को चीन ने धोखा दिया था। एंड्रयू बोल्ट ने अपने शो द बोल्ट रिपोर्ट में कहा- आखिरकार बहुत सारे विशेषज्ञ अब अच्छा कह रहे हैं वास्तव में अब ऐसा लग रहा है कि यह वायरस शायद उस चीनी लैब से निकला है और अब चीन के पसीने छूट रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर पेत्रोव्स्की ने उन्हें बताया कि हालांकि कुछ चीनी वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि COVID-19 पैंगोलिन से उत्पन्न हुआ है, लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है।  उन्होंने कहा कि हर कोई पैंगोलिन पर उंगली उठाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि अधिकांश वायरोलॉजिस्ट अब स्वीकार करते हैं कि यह संभावना नहीं है कि यह वायरस पैंगोलिन से आया है। “पैंगोलिन और COVID-19 में स्पाइक प्रोटीन के बीच समानता है, और अपने आप में इसे अत्यधिक संदिग्ध माना जा सकता है।

बता दें कि कोरोना वायरस की पहली बार चीन के वुहान में पुष्टि हुई थी। इसके बाद से दुनियाभर में यह बात उठने लगी थी कि कोरोना वायरस चीन की एक प्रयोगशाला में तैयार हुआ है और गलती से बाहर आ गया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कोविड महामारी के लिए सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी देखे:-

बीटेक  छात्र समेत सात लोगों ने की ख़ुदकुशी 
फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह एवं टीम से मिलकर उनके साहसीय कार्यों के लिए बधा...
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से 1.15 करोड़ बच्चे स्कूल बैग से वंचित
सिपाही की पिटाई करने वालों पर FIR दर्ज़ शर्ट चुराने का है आरोप, मॉल के मैनेजर भी फंसे
एनजीटी ने 12 लोगो को दिया जुर्माने का नोटिस
टीकाकरण: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, कहां लगेगा टीका और कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
मॉल के बार में हुई मैनेजर बृजेश की हत्या में वांटेड आठवां आरोपी गिरफ्तार  
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, राकेश टिकैत पहुंचे
गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त का भू-माफिया की 2.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
भारतीय हस्तशिल्प मेला (IHGF) : फैशन शो ने किया खरीदारों को आकर्षित
ब्लड बैंक में रक्त की कमी, जरुरतमंदों के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा बना बड़ा सहारा
जी. डी. गोयंका ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन क्रिसमस कार्निवल की धूम
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा , सात की मौत