चक्रवाती तूफान यास का असर, इन राज्यों में हो रही झमाझम बारिश, यूपी, बिहार औऱ झारखंड में अलर्ट जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद झारखंड में भारी बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। यास बिहार में दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई तक यूपी, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी से भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक तूफान के कारण अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, लक्षद्वीप और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, अलर्ट जारी

यास तूफान के चलते पूर्वांचल के साथ मध्य यूपी के जिलों में भारी बारिश हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव बेहद ही कम है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक पूर्वी यूपी से लेकर मध्य यूपी तक आंधी बारिश की वजह से इन जिलों में तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 28 मई के बीच पूर्वांचल के कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर में भारी से बारिश हो सकती है। इनके अलावा सिद्धार्थ नगर, बस्ती, अयोध्या, सुलतानपुर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 28 तारीख की सुबह से लेकर 29 मई की सुबह तक जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ हैं।

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश

चक्रवाती तूफान यास बिहार पहुंच चुका है। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में तूफान का असर दिखाई देने लगा है। सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज हवा के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। तेह हवा और बारिश की वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। भागलपुर, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अभी तक राज्य के किसी भी जिले से जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बुधवार को मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में चक्रवात यास कम प्रभावी होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। यहां इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह जाएगी। इससे पहले बुधवार को तेज हवा और बारिश से ओडिशा और बंगाल के सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए।

यह भी देखे:-

जेवर रेप- लूट काण्ड में समाजवादी पार्टी ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति
DATA STORY: दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हर साल चार पेड़ हो रहे हैं कम, भारत का यह है हाल
चीन के निशाने पर है फाइव फिंगर के साथ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश, तिब्बती नेता ने बताया 'ड्रैगन' का प्...
काले हिरण से गुलजार रहने वाला वेटलैंड अब वीरान
UPPRPB यूपी पुलिस भर्ती 2021 : SI परीक्षा में दो अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर किसका होगा चयन? जाने...
बाइक वोट घोटाले में आरोपी विशाल कुमार की करीब 2.7 करोड़ रुपये के संपत्ति पुलिस ने की कुर्क
ड्राइवर की हत्या कर कैब स्विफ्ट डिजायर को लूटने वाले सात बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
बिहार : कल से ये आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक, रेलवे ने बताई ये है मुख्य वजह
अवैध शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
डेल्टा वैरिएंट: मणिपुर में 18 जुलाई से 10 दिन का पूर्ण कर्फ्यू; पुडुचेरी-ओडिशा में भी बढ़ा लॉकडाउन
मिशन 2022: योगी के चेहरे पे लड़ा जाएगा चुनाव, पीएम ने लगा दी मुहर, पढें पूरी रिपोर्ट
मिनी हिंदुस्तान: दुनिया का वो अनोखा देश, जहां 37 फीसदी लोग हैं भारतीय
LOC पार 25 लांच पैड सक्रिय: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, खुफिया एजेंसी सतर्क
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका जिला कोर्ट ने की खारिज, अभी जेल में ही रहेगा 'गालीबाज' नेता