भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के पॉल ने गुरुवार को देश में वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही भारत में 4 नए टीके आने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार उत्पादन बढ़ाने के साथ हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी कर रही है। राज्यों की ओर से टीकों की कमी की शिकायत के बीच उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों कुल उत्पादन का 25 फीसदी हिस्सा खरीद रही हैं।

डॉ. पॉल ने कहा, ”राज्य हमारी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को जानते हैं। जब उन्होंने कहा कि वे वैक्सीन खरीद में लचीलापन चाहते हैं तो नया सिस्टम लाया गया- केंद्र सरकार देश में उत्पादित 50 फीसदी टीकों की खरीद करेगी , जिन्हें राज्यों को मुफ्त में दिया जाएगा और इनका इस्तेमाल 45+ लोगों के लिए होगा। शेष 50 फीसदी राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर खरीदेंगे।”

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को तय दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पयार्प्त टीके आवंटित कर रहा है। दरअसल, राज्यों को भी वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पहले से ही सूचित किया जा रहा है। निकट भविष्य में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने वाली है और बहुत अधिक आपूर्ति संभव होगी। गैर-सरकारी माध्यम में राज्यों को 25 प्रतिशत खुराक मिल रही है और निजी अस्पतालों को 25 प्रतिशत खुराक मिल रही है। हालांकि, राज्यों द्वारा लोगों को इन 25 फीसद खुराकों को देने में ही हो रही मुश्किलों और समस्याओं को बहुत अधिक करके बताया जाता है।

टीकाकरण में तेजी को लेकर पॉल ने कहा, ”हमें हर दिन 1 करोड़ डोज लगाने की तैयारी करनी होगी। यह अगले कुछ सप्ताह में संभव होगा। हमें इसकी तैयारी करनी होगी। हमने एक दिन में 43 लाख डोज को संभव बनाया। अगले तीन सप्ताह में हमें इसे 73 लाख तक ले जाना चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें सिस्टम बनाना होगा।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधव़ार को 18-44 आयु वर्ग के 8,31,500 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू होने के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1,38,62,428 लोगों ने इसे प्राप्त किया है।

 

यह भी देखे:-

कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे
लुक्सर 6% किसान आबादी समस्याओं से जूझ रही, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दूसरा ईटी टेक 2022 ग्रेटर नोएडा में कल 9 नवंबर से
किसान सभा ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को किसानों की वर्तमान समस्या से कराया अवगत
Lockdown Alert ! देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; पाबंदियां बढ़ी
Auto Expo 2023 : मारुति सुजुकी ने इंतजार किया खत्म, इंडिया में नए लुक के साथ जिमनी लॉन्च, जानिए क्या...
PM Modi US Visit: राष्ट्रपति बाइडन, कमला हैरिस समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे PM मोदी
दिल्ली तक लखीमपुर बवाल की आंच, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद, बॉर्डरों पर बढ़ी सुरक्षा
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
एमएसएमई ने राज्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत
डराने वाली खबर: कोरोना से मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंचा पंजाब, महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, जानें कितनी होगी संसद में महिलाओं की संख्या
एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
जीका वायरस की चपेट में केरल, पांच नए मामले, अब तक 28 लोग संक्रमित
कोविशील्ड वैक्सीन से हो रहा 'गुलियन बेरी सिंड्रोम', चेहरे की मांसपेशियों पर असर- रिपोर्ट में दावा