देश में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी, स्पुतनिक लाइट के जल्द भारत आने की उम्मीद

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार को कोरोना के सिंगल डोज वाले स्पुतनिक लाइट टीके के भारत में जल्द आने की उम्मीद है। रूसी निर्माता और उसके भारतीय साझेदारों सहित सभी संबंधित पक्षों को टीके के लिए आवेदन और नियामकीय मंजूरी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में स्पुतनिक लाइट के लिए मंजूरी लेने के लिए आवेदन किए जाने की उम्मीद है। यह भारत में मिलने वाला सिंगल डोज वाला पहला टीका बन सकता है।

कोरोना के टीकों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में सरकार के शीर्ष अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत हुई है।पिछले हफ्ते कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में स्पुतनिक लाइट के लिए मंजूरी प्रक्रिया तेज करने को लेकर सभी संबंधित हितधारकों के साथ बैठक आयोजित करने की सलाह दी गई। इन हितधारकों में जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ), विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, आरडीआइएफ (रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड) और घरेलू निर्माता शामिल होंगे।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्पुतनिक की सिंगल डोज आने के साथ मौजूदा दो डोज वाली स्वीकृत स्पुतनिक-वी टीके की दूसरी डोज में इस्तेमाल होने वाले रिकाम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाएगा। निर्माता इस घटक के उत्पादन को लेकर असहज हैं।

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी का भारत में उत्पादन शुरू

इस बीच, भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्तुपतनिक-वी का उत्पादन शुरू हो गया है। इससे तत्काल वैक्सीन आपूर्ति में कोई मदद तो नहीं मिलेगी, लेकिन इस बात के लिए आश्वस्त हुआ जा सकता है कि दो-तीन महीने बाद इसका अच्छा असर दिखाई देगा। रूस के गामालेया वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान ने स्पुतनिक-वी वैक्सीन विकसित की है। रूसी निवेश कोष रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड ([आरडीआइएफ)] और पैनेसिया बायोटेक ने इस वैक्सीन का भारत में उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब, ग्रेनो द्वारा आशियाना सोसायटी में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने किया महादान
Yamuna Authority: 102.1 किमी से शुरू होगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, वृंदावन का जुड़ाव यमुना एक्सप्रे...
बिलासपुर में जीएसटी पंजीकरण शिविर का आयोजन
यूपी पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन में ही सरकार ने कह दिया, किसी भी समय निरस्त हो सकती है भर्ती
COVID-19:यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह हुए सील
कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दा...
प्रकाश अस्पताल द्वारा निःशुल्क  हेल्थ कैम्प का आयोजन 
डिजिटल कॉमर्स में नया अध्याय: Stylesavvys नवाचार, सुशासन और विस्तार के साथ भारत की ई-कॉमर्स व्यवस्था...
इश्क के पागलपन में पूरे परिवार का कर दिया खात्मा, तीन साल बाद हुआ खुलासा
पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने दी बधाई, सेमीकॉन इंडिया 2024 में क...
ग्रामीण विकास ट्रस्ट के साथ डीसीएक्स तैयार करेगा पशुधन का बाज़ार
वाराणसी और गाजीपुर का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें ...
सरकार ने बताया, इन 9 राज्यों ने इस्तेमाल ही नहीं की वैक्सीन की पूरी खेप
जमीनी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पांच लोगों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
भारतीय स्पिनर्स के आगे पानी माँगते नज़र आये अंग्रेज, अश्विन और पटेल का बजा डंका