कश्मीर को पाकिस्तान का बताने वाले तुर्की ने भारत को भेजी कोविड मदद, चाहते क्या हैं एर्दोगन?

कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने वाले तुर्की ने भारत को कोरोना के खिलाफ चिकित्सीय मदद भेजी है। सामरिक और कूटनीतिक मामलों के जानकारों को पाकिस्तान के खास दोस्त तुर्की की भारत को मदद आसानी से स्वीकार नहीं हो रही है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन कई मौकों पर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच से जहर उगल चुके हैं।

तुर्की से भारत को भेजी गई चिकित्सीय समाग्री

कोरोना वायरस महामारी की भीषण लहर से जूझ रहे भारत को तुर्की ने मदद भेजी है। बुधवार को तुर्की का सैन्य विमान इस मदद को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। कश्मीर को पाकिस्तान का बताने वाले तुर्की की भारत को मदद संदेह भी पैदा कर रही है। दरअसल, तुर्की के तानाशाह राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन संयुक्त राष्ट्र में भी कई बार कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। यही कारण है कि पिछले एक दशक से भारत और तुर्की के बीच के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक तुर्की का दौरा नहीं किया है।

तुर्की ने भारत को गिफ्ट की ये चिकित्सीय समाग्रियां
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए टर्किश सैन्य विमान ने कई चिकित्सीय उपकरण भारत को भेजा है। इसमें द्वारा तैयार 630 ऑक्सीजन ट्यूब, पांच ऑक्सीजन जनरेटर, 50 वेंटिलेटर और टैबलेट मेडिसिन शामिल हैं। इन उपकरणों को तुर्की रेड क्रिसेंट सोसाइटी और तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से भेजा गया है।

एर्दोगन के आदेश पर भेजी गई सहायता
तुर्की के सहायता उपकरणों वाले बक्सों के ऊपर १३वीं शताब्दी की कवि मेवलाना रूमी के शब्द ‘निराशा के बाद आशा और अंधेरे के बाद कई सूरज’ लिखा हुआ था। तुर्की रेड क्रिसेंट के प्रमुख इब्राहिम अल्तान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के आदेश पर स्वास्थ्य और रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर तुर्की के विदेश मंत्रालय की मदद से भारत को सहायता भेजी है।

भारत ने तुर्की को दिया धन्यवाद
इधर भारत ने भी तुर्की का धन्यवाद जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि आज आने वाली चिकित्सा आपूर्ति की खेप के लिए टर्किश रेड क्रिसेंट सोसाइटी को धन्यवाद। दूसरे ट्वीट में लिखा कि तुर्की सरकार की ओर से एकजुटता के इस भाव की सराहना करते हैं।

यह भी देखे:-

LIVE Parliament Monsoon Session: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच, सोमवार तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
अपने जन्मदिन के दिन यूपी के पूर्व सीएम एन.डी. तिवारी ने ली अन्तिम सांस, यूपी में शोक की घोषणा
AUTO EXPO 2018 पहुंचे "दीपालय" एनजीओ के अनाथ बच्चों ने की मस्ती
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे बंदे भारत ट्रेन के रेल कोच
PRAYAGRAJ POLICE: साथ पढ़ाई, दोस्ती, प्यार और फिर यौन शोषण ,किया ब्लैकमेल, ,वीडियो कर दी वायरल, आरो...
जीएनआईओटी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खुशियों की धूम
24 वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
मेडिकल डिवाईस पार्क का ड्रा सम्पन्न
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी परोसने जा रहा था शराब ! पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेरा
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 : जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों संग की बैठक
दादरी : लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी रामलीला, श्रीराम ने तोडा धनुष सीता ने पहनाई वरमाला
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 20 से 22 जून तक 16 वां इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज फेयर (IFJAS...
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, कक्षा 6 से व्‍यावसायिक शिक्षा पर होगा जोर, सरकारी स्‍कूलों में भी हों...
आगामी 30 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन, इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करन...
EARTHQUAKE : जम्मू-काश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक काँपी धरती