वाराणसी में ब्लैक फंगस का कहर:BHU में अब तक 39 मरीजों का हुआ ऑपरेशन; इनमें 14 की आंख निकाली पड़ी, एक्सपर्ट ने बताई वजह

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल खासकर वाराणसी में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) का प्रसार तेजी से हो रहा है। बुधवार की रात तक BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में इस बीमारी से पीड़ित 97 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 15 की मौत हो गई है, जबकि 82 का इलाज चल रहा है। अब तक 39 मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। इनमें से 14 मरीजों की आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे डॉ. राजेन्द्र प्रकाश मौर्य और उनकी टीम ने आर्बिटल एक्जेन्टेरशन करके निकाल दिया।

लेकिन क्या आंख निकालना ही आखिरी विकल्प था? इस पर BHU के एसोसिएट प्रोफेसर और नेत्र कैंसर व आकुलोप्लास्टी यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर राजेंद्र प्रकाश मौर्य ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, आर्बिटल एक्जेन्टेरशन जीवन रक्षक शल्यक्रिया है। इसके द्वारा संक्रमण को ब्रेन में फैलने से रोका जाता है।

अब इंजेक्शन की हो रही किल्लत, BHU अस्पताल प्रशासन परेशान

वाराणसी में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए अब जरूरी इंजेक्शन की भी किल्लत होने लगी है। BHU अस्पताल प्रशासन की ओर से 300 इंजेक्शन की मांग जिला स्वास्थ्य विभाग से की गई लेकिन गुरुवार की सुबह तक पूरी नहीं हो पाई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के अनुसार उन्होंने 3,000 इंजेक्शन की मांग सरकार से की है। प्रयास किया जा रहा है कि BHU अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिक्कत न होने पाए। इसीलिए वहां के डॉक्टर मरीजों के परिजनों को बाहर से दवा लाने के लिए भी नहीं लिख रहे हैं।

यह भी देखे:-

आईईसी कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
रेस्क्यू के दौरान अभी तक 3 शव निकाले गए
योग और स्वास्थ्य, पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा ,दादरी मे डम्फर ट्रक उड़ाते नियमों की धज्जियां
ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल : राहगीरी में बच्चों ने दिखाई गांधी की झलक
श्री राजपूत करणी सेना की सभा: गौतम बुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी का गठन
कराटे प्लेनेट गौतम बुद्ध नगर ने 4th काईकण कप ओपन चैंपियनशिप 2024 में मचाई धूम: 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और ...
लावारिस गोवंशों मवेशियों को पकड़ने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क , पढ़ें पूरी खबर 
अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे उपलब्ध रहें चिकित्सक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, ऑनलाइन न...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में किसानों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के लिए बड़े फैसले
अमित शाह का दावा- बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे
गौतम बुद्ध नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का क्रिकेट कार्निवाल: "खेल से जुड़े, संबंध बढ़ाएं" – सीए सती...
लूट करने वाले शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार
कोरियर कर्मी बनकर साइबर अपराधी ने लगाया चूना
कोरोना : भारत में कोरोना कैसे पड़ा कमजोर जबकि सबसे ज़्यादा सघन आबादी है यहाँ,विशेषज्ञ भी रह गए हैरान
ग्राम स्वराज मिशन के तहत पल्ला गांव में ग्राम सभा की बैठक, "ग्राम सभा कानून" लागू किए जाने की मांग