बिना मास्क घूम रही महिला सिपाही ने टोकने पर छात्रा का मोबाइल तोड़ा, दी धमकी

कोरोना कल में जारी कर्फ्यू के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां बिना मास्क पहने लोगों को टोकने पर वे पुलिस से उलझ जा रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक अलग ही मामला सामने आया है. थाना परिसर में बिना मास्क घूम रही महिला सिपाही से मास्क न पहनने पर लड़की को टोकना महंगा पड़ गया. आरोप है कि महिला सिपाही ने लड़की का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और फिर जान से मारने की भी धमकी दी. इस घटना ने बाद से पीड़ित छात्रा डरी और सहमी हुई है.

 

मामला लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली का है, जहां पर कानून का रखवाला कही जाने वाली पुलिस की महिला सिपाही कोतवाली परिसर में बिना मास्क के घूम रही थी. जब आम लोगों पर जुर्माना ठोकने वाली पुलिस से एक जागरूक लड़की ने मास्क के बाबत पूछा तो महिला सिपाही आगबबूला हो गई और लड़की का मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी कैमरे के सामने तो बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन साथ ही उचित कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं.

कोरोना योद्धाओं की कोशिश पर फिर रहा पानी

वायरल वीडियो उन कोरोना योद्धाओं की सभी कोशिशों की मेहनत पर पानी फेर रहा है, जिन्होंने इस वैश्विक महामारी के दौर में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया है. यह बात एकदम सही है कि कहीं न कहीं महिला सिपाही की लापरवाही भरा रवैया पूरे खाकी को बदनाम कर रहा है. ऐसे में महिला सिपाही की करतूत के बाद एक्शन भी जरूरी है. उस छात्र को भी न्याय मिलना चाहिए जिसका मोबाइल तोड़ा गया.

पीड़िता ने कही यह बात

इस बाबत पीड़ित लड़की अनुष्का गुप्ता ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने पुलिस परिसर में गई थी. उसने देखा कि एक महिला सिपाही बिना मास्क लगाए और बिना 2 गज के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे इधर-उधर घूम रही है. अनुष्‍का ने जब उस महिला सिपाही से मास्क के बाबत पूछा तो वह आगबबूला हो गई और उसके मोबाइल पर टूट पड़ी. मोबाइल छीन कर उसे जमीन पर दे मारा. मोबाइल टूटने के बाद महिला सिपाही ने जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना के बाद से छात्रा डरी-सहमी है, जबकि पुलिस के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है.

यह भी देखे:-

अब कोरोना बीमारी की जांच एंटीजन किट से होगी, आइसीएमआर विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेगे
उड़ान: आज जेफ बेजोस करेंगे ‘न्यू शेफर्ड’ से अंतरिक्ष की सैर
‘स्पर्श ग्लोबल स्कूल’ की  प्राइमरी विंग  शुरू, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन 
देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में अब घर का सपना होगा सच!
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल को ब्रेनफीड मैगजीन ने किया सम्मानित, इन तीन श्रेणियों में मिला पुरस्कार, पढ़...
उ.प्र. रेरा ने एजेंट्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया, संजय आर. भूसरेड्डी ने किया उद्घाटन
पीएम मोदी आज करेंगे किसानों से संवाद, 35 किस्म की विशेष फसलें राष्ट्र को करेंगे समर्पित,
Anaemia blood test and health awareness camp in Udayan Kendra
आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
कोरोना की स्वदेशी दवा उमीफेनोविर : सीडीआरआई ने बनाई दवा, पांच दिन में वायरल लोड खत्म करने का दावा
पशु चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एचसीएल टेक का दौरा किया: प्रौद्योगिकी के भविष्य को समझने का अ...
ग्रेटर नोएडा : दिल्ली-एनसीआर से बाईक व कार उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार
महाशिवरात्रि में बम-बम काशी की तस्वीरें: हर-हर महादेव के उद्घोष, रात से ही बाबा विश्वनाथ के दरबार के...
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे