Sushil Kumar का खुलासा, Sagar Dhankar को कॉलर पकड़ने पर मिली मौत; जानें उस रात की पूरी कहानी

नई दिल्ली: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankar Murder Case) मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) और उसके साथी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की रिमांड पर हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सुशील कुमार के अलावा उसके साथियों से पूछताछ कर रही है और उनके बयानों को क्रॉस चेक कर रही है.

सुशील को नागवार गुजरी अपनी बेइज्जती

झगड़े के बाद सुशील कुमार (Sushil Kumar) को अपनी बेइज्जती नागवार गुजरी. गुस्से और तनाव में आकर उसने उसी दिन बदला लेने की ठान ली. इसके लिए सुशील ने कुख्यात नीरज बवाना और असौदा गिरोह के बदमाशों का सहारा लिया. सुशील ने देखते ही देखते कुछ घंटे के अंदर ही हरियाणा से बदमाशों को बुला लिया और उसी रात सोनू समेत उसके साथियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना में सागर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिस कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी सुशील कुमार की बेइज्जती

सोनू, सागर और अन्य की पिटाई करने की पृष्ट भूमि चार मई को दिन में ही अचानक तैयार हो गई थी. पुलिस का कहना है कि दिन में सुशील कुमार (Sushil Kumar) जब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम आया था, तब उसके साथ अधिक पहलवान नहीं थे. स्टेडियम में अचानक उसकी सोनू, सागर, अमित, भक्तु, रविंद्र और विकास से कहासुनी हो गई. सुशील को जबरदस्त तरीके से अपमानित भी किया गया, उस समय तो सुशील स्टेडियम से चला गया था, लेकिन अपमान का बदला लेने के लिए उसने तुरंत उन लोगों को सबक सिखाने की ठान ली.

सुशील ने बनाया अपमान का बदला लेने का प्लान

इसके बाद सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने अजय और अन्य साथियों के साथ मिलकर बदमाशों को फोन कर तुरंत हरियाणा से दिल्ली बुला लिया. पहले किसी अन्य जगह पर सभी जमा हुए. वहां कई लोगों ने शराब पी और खाना खाया. इसके बाद 5-6 कारों में सवार होकर वो लोग देर रात 12 बजे शालीमारबाग में रविंद्र के घर पर पहुंचे. रविंद्र उस समय अपने घर के नीचे एक दुकान के सामने खड़ा होकर आइसक्रीम खा रहा था. रविंद्र और उसके साथी विकास को उन लोगों ने अपनी कारों में बैठाकर अगवा कर लिया. इसके बाद सभी मॉडल टाउन स्थित सोनू के फ्लैट के पास पहुंचे. वहां से सोनू, सागर धनखड़, अमित और भक्तु को कारों में बैठाकर सभी को रात करीब एक बजे छत्रसाल स्टेडियम ले आए.

यह भी देखे:-

जल्द शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण, जायडस कैडिला ने टीके के आपात इस्तेमाल के लिए DCGI से अनुमति ...
गौतमबुध नगर : लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन हाज़िर
जो पूछते थे 2022 में कौन आएगा, उन्‍हें पंचायत चुनाव के नतीजों ने दे दिया जवाब- सीएम योगी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 126 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय, जानिए
कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
गलगोटियाज कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कॉपी किताबो का वितरण किया
किसान एकता संघ ने किया गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर संगठन का विस्तार
Shilpa Shetty News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लखनऊ में FIR
Downfall in production continues in Auto industry sector
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
यूपी सरकार द्वारा किसानों की आय वृद्धि के लिए आयोजित कार्यशाला में लॉयड ने कृषि उपयोगी ड्रोन का प्रद...
SL vs IND: सीरीज जीत की तैयारी में टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज
Q1 FY'19 HCL revenue at rs 13,878 crores; up 5.3%
झांसी: मालगाड़ी में गार्ड की जगह मशीन संभालेगी संचालन व्यवस्था, 900 डिवाइस तैयार करने का दिया गया ऑर...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला कारागार का शैक्षिक दौरा, जेल में चल रहे कौशल विकास कार्...