कोविड-19 के कारण जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आईआईटी में इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित कर दी गई है। जेईई (एडवांस्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है ।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 के कारण महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2021 को स्थगित किया जाता है । यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को निर्धारित थी । ’’ इसमें कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा उपयुक्त समय पर की जायेगी ।

इससे पहले, आठ जनवरी को जारी नोटिस के अनुसार, इंजीनियरिंग संकाय में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2021 परीक्षा 3 जुलाई को निर्धारित की गई थी।

गौरतलब है कि जेईई मेंस में उत्तीर्ण होने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने के पात्र होते हैं ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कोविड-19 के कारण जेईई (मेंस) की अप्रैल और मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी थी ।

यह भी देखे:-

Assembly Election 2021 LIVE : नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, भाजपा ने बताय...
महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा जरूरी: जितेंद्र बच्चन
नाले में मिला सड़ी गली अवस्था में युवक की लाश
मुठभेड़ : लूट में फरार 1 लाख का ईनामिया बदमाश को लगी गोली
वाराणसी में कोरोना टीके का संकट, कई केंद्रों पर समय से पहले खत्म हो गई वैक्सीन
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र व डीजीएम केके यादव सेवानिवृत्त
यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने 42000 आवंटियों को दी बड़ी राहत
कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी
हवा से बातें करेगी शक्तिशाली मिसाइल अग्नि प्राइम, परीक्षण की तैयारियां पूरी
यूपी: नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ में नियुक्ति के खेल पर लगेगी रोक, तैयार किया गया 'सिस्टम'
जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
पत्रकारों से अखिलेश के बाउंसरों ने की मारपीट, कई पत्रकार घायल।
रिटायर्ड प्रोफेसर की हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी
CM Yogi Visit: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक
उत्तर प्रदेश : शिक्षक भर्ती व पशुपालन घोटाला पर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अचानक लेह पहुंचकर गरजे पीएम मोदी: सैनिकों के पराक्रम का किया बखान, जवानों में भी दिखा जोश