भारत में जल्द लग सकता है 12 साल से अधिक वालों को टीका! फाइजर ने भारत सरकार से मांगी मंजूरी

नई दिल्ली, प्रेट्र। अमेरिका की दिग्गज दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने भारत में उसकी कोरोना वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की मांग करते हुए भारतीय अधिकारियों से कहा है कि उसका टीका भारत में फैले कोरोना वैरियंट के खिलाफ काफी असरदार है और यह 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चो को भी लगाया जा सकता है। फाइजर ने कहा है कि भारत में फैले एसएआरएस-सीओवी-2 वेरियंट के खिलाफ और भारतीय लोगों पर उसका टीका काफी प्रभावी दिखा है। इस टीके को एक माह के लिए दो से आठ डिग्री तापमान में रखा जा सकता है।

फाइजर जुलाई से अक्टूबर 2021 के बीच भारत को अपनी वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। लेकिन उसके लिए उसने नुकसान होने पर हर्जाना समेत कुछ अन्य छूट मांगी है। फाइजर ने भारतीय अधिकारियों के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान विभिन्न देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा उसके टीके के प्रभाव के परीक्षणों और अनुमोदन के संबंध में ताजा आंकड़े भी प्रस्तुत किए।

भारत के साथ बातचीत में शामिल फाइजर के एक उच्च सूत्र ने कहा, ‘भारत और विश्व में वर्तमान स्थिति सामान्य नहीं है। ऐसे में हमें इस स्थिति के दौरान किए जाने वाले काम को आमतौर पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की तरह नहीं लेना चाहिए।’ फाइजर ने कहा है कि भारत सरकार को 44 देशों समेत डब्ल्यूएचओ से मिले अनुमोदन पर भरोसा करना चाहिए। उसने कहा कि सरकार को वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देनी चाहिए और अनुमोदन के बाद की प्रतिबद्धता अध्ययन की मांग नहीं करनी चाहिए।

यह भी देखे:-

कोरोना रोकथाम के नाम पर, मजदूरों का खून चूसना नहीं चले गंगेश्वर दत्त शर्मा
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित ग्रामों के किसानों को मिलेंगी सभी सहूलियतें : धीरेन्द्र सिंह
यूपी में 24 से 31 मार्च तक सभी स्कूल किये गए बंद, जाने पूरी ख़बर
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, 1097 हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा, ek
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कयास तेज
लॉयड लॉ कॉलेज के विधिक सहायता केंद्र ने तीन कैदियों को रिहा करवाया
5 अगस्त को भाजपा बिसरख मंडल के सौजन्य से दीप से जगमगाएंगी सोसाइटियां
रंग लाई शारदा हॉस्पिटल के डाक्टरों की मेहनत, कोरोना को हराकर विजेता के रूप में डिस्चार्ज हुए हकार मर...
सेंट जोसफ विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
पंकज बजाज क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष चुने गए
गौतमबुद्ध नगर सपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
प्रदूषण विभाग ने मिक्सर प्लांट पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
Hyundai Announces Blockbuster Launch of 'The New 2018 ELITE i20'
दिल्ली: नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची...
अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...