मुख्तार अंसारी को सुविधाओं की रिपोर्ट नहीं पहुंची कोर्ट, बांदा जेल अधीक्षक को मिली फटकार

फर्जी असलहे के मामले में आरोपित मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर और सीजेएम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। बांदा जेल से जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सुविधाओं की रिपोर्ट नहीं दिये जाने पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को फटकार लगायी। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की है।

बांदा जेल में मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के गैंगस्टर मामले में विशेष शासकीय अधिवक्ता कृष्णशरन सिंह ने अदालत में आवेदन कर मामले को एमपी व एमएलए कोर्ट प्रयागराज स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया था। इसके तहत सुनवाई हुई। वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई सुनवाई को लेकर कोर्ट ने जेल मैनुअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं की रिपोर्ट नहीं भेजने पर कड़ा रुख अख्तियार किया।

बांदा जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुये पेशी पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। उधर प्रभारी सीजेएम प्रीति भूषण की कोर्ट में भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तिथि निर्धारित कर दी। अब गैंगस्टर और सीजेएम कोर्ट में सुनवाई 31 मई को निर्धारित की गई है।

यह भी देखे:-

कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दा...
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लश्कर गाह शहर पर भी तालिबान ने किया कब्जा, तीन भारतीय बचाए गए
भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय ओलंपियन, इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को स...
भारत शिक्षा एक्सपो: 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आयोजन, छात्रों के भविष्य की दिशा तय...
सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन और इन्हरव्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने हर्सोल्लास के साथ मनाया शिक्षक ...
सलमान खान की फिल्मी दादी का हुआ निधन, 88 साल में दुनिया से हुईं विदा
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर में रावण जन्म का हुआ मंचन
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ऐतिहासिक महापंचायत, किसानों को मिलेगा उनका अधिकार: सुनील प्रधा...
रेव पार्टी मामले में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार
BJP Foundation Day- 4 दशकों में बीजेपी ने लगातार छूईं नई ऊंचाइयां :चेतन
जम्मू-कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली और दिल की दूरी करना चाहता हूं खत्म
एनटीपीसी दादरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
जलती कार से कूदकर तीन लोगों ने बचाई जान 
शारदा विश्वविद्यालय में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के अवसर सम्मेलन एवं टेक एक्सपो का आयोजन
ताशकंद सम्मेलन: इमरान पर बरसे अशरफ गनी, कहा- पाकिस्तान से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी लड़ाके