वाराणसी में गंगा का पानी हुआ हरा: BHU के वैज्ञानिकों ने जांच शुरू की, CPCB ने भी टेस्टिंग के लिए सैंपल लिया

मोक्ष की नगरी काशी में गंगा के पानी का रंग बदल रहा है। यहां काफी बड़े भाग में गंगा का पानी हरा हो गया है। इसे लेकर BHU के न्यूरोलॉजिस्ट और गंगा की सेवा में लगे रहने वाले प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसका सैंपल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को सौंपकर जांच करने को कहा है। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रीजनल टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि पांच दिन पहले वह गंगा किनारे टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें गंगा में हरे रंग की डाई दिखी। मंगलवार की शाम उन्होंने बीएचयू के वैज्ञानिकों को टेस्टिंग के लिए गंगाजल का सैंपल दिया है। बीएचयू के ही इंस्टिट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के वैज्ञानिक डॉ. कृपा राम ने बताया कि सल्फेट या फास्फेट की मात्रा बढ़ने से शैवाल को प्रकाश संश्लेषण का मौका मिलता है। इस वजह से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है और यह स्थिति जलीय जीवों के लिए ठीक नहीं होती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बुधवार को बताया हमारी टीम भी सैंपल ले रही है। फिलहाल नाइट्रोजन और फॉस्फोरस निर्धारित मात्रा से ज्यादा मिले हैं। सैंपल लेने का काम पूरा हो जाएगा तो किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेंगे। उधर, वाराणसी में नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि गंगा के प्रवाह में कमी आई है। अगर गंगा का प्रवाह बरकरार रहेगा तो यह काई यानी हरे शैवाल की समस्या नहीं होगी।

यह भी देखे:-

5 दिनों में कोरोना केसों की रफ्तार ने तोड़ा 10 महीने का रिकॉर्ड, 78 दिन बाद मिले करीब 40,000 नए मामल...
योग और स्वास्थ्य: वात निरोधक योगासन के लाभ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
देखें VIDEO, ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में एलईडी एक्सपो 2018 का शुभारम्भ
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर माकपा ने किया नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ...
एक्टिव सिटीजन टीम ने किया पौधारोपण
COVID-19:जीव ही हो ना कोरोना ,रोता तो तू भी होगा ना ..
ब्लड बैंक में रक्त की कमी, जरुरतमंदों के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा बना बड़ा सहारा
4 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा : जेवर में 4 लोगों ने किया दलित महिला से गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बलिया में भाजपा नेता की दबंगई
RYAN GREATER NOIDA WON OVERALL CHAMPIONS TROPHY AT SHALOM FIESTA -2023
उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तुरंत रिहा करे : वीरेंद्र सिंह गुड्डू
समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार
केंद्र तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा किसी भी अन्य प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार- नरेंद...
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 के अंत तक दिल्ली एनसीआर की क्षमता में प्रतिवर्ष 12 मिलियन यात्रिय...