अमीचंद सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों की भूमिका निभा कर खुश हुए बच्चे

ग्रेटर नोएडा । दनकौर ब्लॉक के गांव खेरली भाव स्थित अमीचंद सर्वोदय कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां छात्रों ने अध्यापकों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अंकित मलिक ने किया।

ज्ञात हो पूरे भारत वर्ष में 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस मौके पर अध्यापकों ने बारी -बारी से डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को उनके गुण अपने जीवन मे उतारने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के प्रिंसिपल रमेशचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती की तरह होता है जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देती है उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन मे शिक्षक का महत्व उसके माता पिता से भी अधिक होता है क्योंकि माता पिता केवल जन्म देते है लेकिन शिक्षक छात्रों को उनका भविष्य संवारने के गुण देते है जिससे छात्रों का जीवन सफल हो जाता है।

इस मौके पर मुस्तकीम सोलंकी,वकील खाँन,अमित कुमार,सरणपाल, मंजू शर्मा,मीनाक्षी वर्मा,शिखा शर्मा,राखी,प्रिया शर्मा,रुकैया सैफी, साइमा सैफी, सोनी सैफी, प्रियंका शर्मा,भावना कुमारी,सोनम कुमारी आदि अध्यापक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में "वन महोत्सव" का आयोजन 
गलगोटिया कॉलेज में "दक्ष 2022" का शुभारम्भ, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का होगा आयोजन 
पुरानी यादें ताजा कर भावुक हुए जी.एन.आई.ओ.टी. कॉलेज के छात्र
गलगोटिया विश्विद्यालय के छात्रों को घर पर ऑनलाइन दिए जा रहे हैं व्याख्यान
शारदा विश्वविद्यालय: स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम
जीएनआईओटी में “परवाज़ 2025” का भव्य आयोजन: अंतीम वर्ष के छात्रों को दी यादगार विदाई, झलकी भावनाओं की...
जीएल बजाज में मैनेजमेण्ट प्रेक्टिसेस फार सस्टेनेबिलिटी पर अंतरष्ट्रीय सेमिनार
डॉ. विनोद "प्रसून" महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, "बालभारती" पुणे में भाषा विशेषज्ञ के र...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आईटीएस डेंटल कॉलेज :‘नो स्मोकिंग डे‘ पर छात्रों व शिक्षकों ने ली स्मोकिंग न करने की शपथ
एकेटीयू में शिक्षक बना रहे रोबोट
गणतंत्र दिवस समारोह में जी डी गोयनका की धूम
“आई आई टी रुड़की एलुमनी एसोसिएशन नोएडा द्वारा टैलेंट हंट और गेट टुगेदर का आयोजन”
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का धूमधाम से आयोजन
एमिटी विश्विद्यालय ग्रेनो कैंपस में आज दीपावली मेला